script

एक दूसरे से क्षमा मांगकर मनाया गया उत्तम क्षमा वाणी पर्व

locationटीकमगढ़Published: Sep 25, 2018 12:17:15 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली

Celebration at the conclusion of the Festival Kshma vani parv

Celebration at the conclusion of the Festival Kshma vani parv

टीकमगढ़.पर्वराज पयूर्षण के समापन पर आज जैन समाज द्वारा कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोपहर से शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। वहीं लोगों ने एक दूसरे से क्षमा मांगकर उत्तम क्षमा वाणी पर्व भी मनाया।
ज्ञात रहे कि पिछले दस दिनों से पयूर्षण पर्व चल रहा था। जैन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होने के कारण बीते दस दिनों से मंदिरों विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। सोमवार को पयूर्षण पर्व के समापन पर मंदिरों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं सुबह से समाज के युवाओं द्वारा नगर में रैली निकाली गई। यह वाहन रैली जैन मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। दोपहर 2 बजे से नंदीश्वर जैन मंदिर से जैन समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बग्घी में सवार होकर बच्चे एवं धर्मप्रेमी चल रहे थे। बग्घियों की यह श्रंखला आकर्षक लग रही थी। वहीं दिव्य घोष पर बज रही ध्वनियों से माहौल धर्ममय बना हुआ था। उत्साही युवक इन धुनों पर खूब थिरके। शोभायात्रा में श्रीजी की सवारी भी चल रही थी। जिसकी लोगों ने जगह-जगह आरती उतारी और भगवान से आर्शीवाद प्राप्त किया। नंदीश्वर से शुरू होकर यह शोभायात्रा पपौरा चौराहा, कटरा बाजार, जवाहर चौक, नजाई मंडी, सिंधी धर्मशाला तिराहा, सैलसागर चौराहा, गांधी चौराहा होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। पयूर्षण पर्व के समापन पर उत्तम क्षमा वाणी पर्व भी मनाया गया और लोगों ने पिछले एक वर्ष में हुई गलतियों के लिए एक दूसरे से क्षमा मांगी।

आज से बंधाजी के लिए निकाली जाएगी पद यात्रा
मंगलवार को बंधाजी के लिए पद यात्रा का शुभारंभ शहर की हृदय स्थली नंदीश्वरर कॉलोनी से किया जा रहा है। यह आयोजन पहली बार किया जा रहा है। विश्व शांति की कामना के लिए भगवान आदिनाथ धाम से भगवान अजितनाथ धाम अतिशय क्षेत्र बंध जी के लिए यात्रा में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे सभी भाग ले रहे है। इस पदयात्रा में सैकड़ों पुरुष महिलाएं बच्चें नंदीश्वर कॉलोनी टीकमगढ़ से अतिशय क्षेत्र बंधाजी तक पैदल यात्रा करेंगे। मंगलवार कह सुबह 6.30 बजे पदयात्रा नंदीश्वर कॉलोनी से शुरू होगी। पद यात्रा सुबह 9 बजे कारी तिगैला पहुंचेगी। वहां स्वल्प आहार के बाद यात्रा दोपहर 12 बजे भगवंतपुरा तिगैला पहुंचेगी। वहां से 2 बजे चल कर शाम को 5 बजे दिगौडा़ पहुंचेगी। बुधवार को यात्रा सुबह 5 बजे शुरू हो सुबह 8 बजे अतिशय क्षेत्र बंधाजी पहुंचेगी। बंधाजी में भगवान अजितनाथ भगवान भौयरे वाले बाबा की सामूहिक दर्शन भगवान अजित नाथ का अभिषेक शांति धारा पूजन एवं विधान किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो