scriptअपहृत व्यापारी का नहीं लगा सुराग तो हत्यारों की नही हो सकी शिनाख्त | Challenge police | Patrika News

अपहृत व्यापारी का नहीं लगा सुराग तो हत्यारों की नही हो सकी शिनाख्त

locationटीकमगढ़Published: Oct 18, 2018 11:37:34 am

Submitted by:

anil rawat

एक ओर शांति पूर्ण चुनाव की चुनौती तो दूसरी ओर महिनों पुराने मामले में पुलिस के हाथ खाली

Challenge police

Wife lodged complaint

टीकमगढ़. लगभग तीन माह पूर्व हुए सीमेंट व्यापारी के अपहरण के मामले में जहां पुलिस के हाथ अब तक खाली है, वहीं 9 दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नही लग सका। ऐसे में लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठता दिखाई दे रहा है। पुलिस द्वारा जब इन मामलों में अब तक कोई सफलता हाथ नही लगी है, तो आगामी समय में शांतिपूर्ण निर्वाचन की चुनौती का पुलिस कैसे सामना करेगी लोगों की समझ से परे बना हुआ है।
विदित हो कि लगभग 3 माह पूर्व पृथ्वीपुर से सीमेंट व्यापारी महेन्द्र साहू का अपहरण को गया था। 3 माह पूर्व हुई इस घटना के विषय में पुलिस आज तक न तो व्यापारी का सुराग लगा सकी है और न ही अपहरण करने वालों का। इस संबंध में नगर के व्यापारियों ने एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद कर इसका विरोध किया था और मामले के खुलासे की मांग की थी, उस समय अधिकारियों ने जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कुछ नही हो सका है।

हत्यारों का भी नही लगा सुराग: वहीं 10 दिसम्बर को नगर के किराना व्यापारी बालचंद्र जैन की, उनकी घर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन पुलिस आज तक इसका खुलासा नही कर सकी है। घटना के 9 दिन बाद भी पुलिस जल्द ही आरोपियों की पता कर गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
प्रशासन के सामने चुनौती: विदित हो कि 30 सितम्बर को गठित हुए नवनिर्मित निवाड़ी जिले में कानून व्यवस्था प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है। इन दोनों मामलों के साथ ही लगभग एक माह पूर्व ओरछा में गुजर्रा सरपंच मुकेश यादव की भी हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी आरोपी अब तक फरार बने हुए है। तीन ओर से उत्तर प्रदेश की सीमाओं से लगे इस जिले में दिनों-दिन बड़ रहे अपराध को लेकर लोग परेशान है। ऐसे में आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना भी पुलिस के लिए एक चुनौती साबित होगा।
कहते है अधिकारी: महेन्द्र साहू के मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। व्यापारी का पता लगाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को लखनऊ से व्यापारी का मोबाईल मिला है, जबकि वाहन की लोकेशन ब्यावरा बताई जा रही थी। पुलिस ने दोनों जगह टीम भेज कर जानकारी मंगाई है। किराना व्यापारी के मामलें में भी पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।- केके खनेजा, थाना प्रभारी, पृथ्वीपुर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो