scriptचेंजमेकर बैठक में मोदी,सर्जिकल स्ट्राइक,रोजगार और चुनावी घोषणाओं पर हुई चर्चा | changemaker, voluntar | Patrika News
टीकमगढ़

चेंजमेकर बैठक में मोदी,सर्जिकल स्ट्राइक,रोजगार और चुनावी घोषणाओं पर हुई चर्चा

राजनीति में शुचिता आवश्यक,देशसेवा के लिए आगे आए युवा

टीकमगढ़Mar 17, 2019 / 10:30 pm

vivek gupta

changemaker, voluntar

changemaker, voluntar

टीकमगढ़..लोकसभा चुनावो में जन का मन किन मुद्दो पर जाएगा । इसके साथ ही राजनीति में स्वच्छ छवि के लोगो और युवाओ की सहभागिता कितनी आवश्यक है। इन मसलों को लेकर पत्रिका के चेंजमेकर,वॉलिंटियर के साथ ही आमजन की एक बैठक नगर के मानस मंच के पास की गई। बैठक में सभी ने चुनाव के दौरान मोदी सरकार के कामकाज,सर्जिकल स्ट्राइक,आतंकवाद,कांग्रेस की किसान कर्ज माफी,स्थानीय प्रत्याशियो के चयन के साथ ही राजनीति में शुचिता ही वकालत की।
बैठक में पत्रिका के चेंजमेकर प्रत्येन्द्र सिंघई,मनोज देवलिया,महेश गिरी के साथ ही भाजपा नेता मुन्ना साहू,पुष्पेन्द्र सिंह गौर कांग्रेस नेता सतेन्द्र सिंह चौहान ने अपनी बात रखी। वही व्यवयायी राजीव जैन,मोनू दीक्षित,आनेद सिंह गौर,बलवीर जोशी,शिवचरण उटमालिया,रामेश्वर यादव ने स्वच्छ राजनीति की वकालत की।

प्रदेश के कांग्रेस सरकार की कर्जमाफी लोकसभा चुनावो में मुद्दा होगी। कर्जमाफी करने में सरकार नाकाम रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ ही केवल स्थानांतरण का दौर जारी है।
प्रत्येन्द्र सिंघई

 

राजनीति में शुचिता की महती आवश्यकता है। आज डॉक्टर,इंजीनियर और अन्य शिक्षित युवाओं को आगे आकर देशसेवा का भाव रखना चाहिए।
मनोज देवलिया

देश के साथ ही विश्व में भी प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मान बढाया है। स्थानीय सासंद की स्वच्छ छवि और जनता के हित में किए गए कार्य ही मुद्दा होगा।
महेश गिरी
कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से विधानसभा चुनाव में जो झूठे वादे किए,वही इस लोकसभा चुनाव में मुद्दा होगा।
मुन्नालाल साहू

स्थानीय सासंद ने रेलसेवा देने के साथ ही पासपोर्ट कार्यालय की मांग पूरी की है। क्षेत्र में १० वर्षो में किया गया काम चुनाव में जनता के सामने रखा जाएगा।
पुष्पेन्द्र सिंह गौर
युवाओ से ही राजनीति चलती है। भाजपा के द्वारा केवल झूठ बोलो और जोर से बोलो पर काम किया जा रहा है। राम मंदिर अब तक नही बनाया गया। इस मुद्दे को ही गायब कर दिया गया।
सतेन्द्र सिंह चौहान
देश में इस समय केवल आतंकवाद ही मुद् दा रह गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभक्ति की अलख घर घर में जगाई है। आज सभी चौकीदार की भूमिका में है।
राजीव जैन व्यापारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो