script

न्यूनतम की ओर पहुंचा अधिकतम पारा, लगाया 6 डिग्री का गोता

locationटीकमगढ़Published: Jan 25, 2019 08:39:49 pm

Submitted by:

anil rawat

शुक्रवार को दिन भर छाय रहे बादलों एवं सर्द हवाओं ने लोगों को जमकर सर्दी का अहसास कराया।

Cold shake

Cold shake

टीकमगढ़. मौसम में हुए बदलाव ने लोगों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार को दिन भर छाय रहे बादलों एवं सर्द हवाओं ने लोगों को जमकर सर्दी का अहसास कराया। मौसम के इस बदलाव के बाद जिले का अधिकतम तापमान भी गोता खा गया और 6 अंकों की गिरावट के साथ 16 डिग्री पर पहुंच गया। आलम यह था कि लोगों को सर्दी से बचने के लिए दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा।
पिछले दो दिन से मौसम में हो रहे बदलाव का शुक्रवार को खासा असर मौसम पर दिखाई दिया। शुक्रवार को पूरे दिन लोगों को कंपकपा देने वाली सर्दी से दो-चार होना पड़ा। मौसम में पहली बार लोगों को इतनी तेज सर्दी का अहसास हुआ। रात भर से छाए बादलों के कारण रात को तापमान ठीक बना रहा, लेकिन सुबह होते ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया। आसमान में छाए बादलों के साथ ही दिन भर चली सर्द हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। सर्दी से बचने के लिए लोगों द्वारा पहले गए पूरे गर्म कपड़े भी उनका साथ देते नही दिखाई दे रहे थे।

जले अलाव: इस मौसम में पहली बार लोगों को दिन भी अलाव की आवश्यकता महसूस हुई। रात को ही छा रहे कोहरें के साथ ही ओस में भी बढ़त दिखाई दी। हालांकि कोहरा तो सुबह के पहले ही साफ हो गया था, लेकिन बादल होने एवं सर्द हवाओं के कारण सर्दी अपने पूरे सबाव पर बनी हुई थी। सुबह से बड़ी सर्दी के कारण लोगों ने अपने घरों में अलाव जला लिए थे। लोगों को लगा कि शायद कुछ देर में बादल छट जाएंगे ओर सूर्यदेवता राहत देंगे। लेकिन ऐसा नही हुआ। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया सर्दी का प्रकोप भी तेज होता गया। शुक्रवार को लोगों को पूरे दिन अलाव का सहारा लेने पड़ा।
6 डिग्री की हुई गिरावट: शुक्रवार को पड़ी जोरदार सर्दी से जिले के अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। गुरूवार को जिले के अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को यह 16.2 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके साथ ही न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरूवार को जिले का न्यूनतम तापमान जहां 13.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शुक्रवार को यह 12.5 दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अब शनिवार को न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो