scriptकलेक्टर के जाते ही सब गायब | Collector's are all missing | Patrika News

कलेक्टर के जाते ही सब गायब

locationटीकमगढ़Published: Oct 01, 2016 08:09:00 pm

Submitted by:

Widush Mishra

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धों का
सम्मान समारोह नगर भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान उनका स्वास्थ्य
परीक्षण भी हुआ। लेकिन कार्यक्रम में कलेक्टर सहित अधिकारियों के आने और
उनके रहने तक ठीक ठाक रहा। जैसे ही अधिकारी वहां से रवाना हुए तो वृद्धजनों
को छोड़कर उनकी जिम्मेदारी लेने वाले कर्मचारी भी चले गए।

Elderly prescription treatment to show awe Atender

Elderly prescription treatment to show awe Atender



टीकमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धों का सम्मान समारोह नगर भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ। लेकिन कार्यक्रम में कलेक्टर सहित अधिकारियों के आने और उनके रहने तक ठीक ठाक रहा। जैसे ही अधिकारी वहां से रवाना हुए तो वृद्धजनों को छोड़कर उनकी जिम्मेदारी लेने वाले कर्मचारी भी चले गए।

 कार्यक्रम में पहुंची कलेक्टर प्रियंका दास ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्वजनों के हित में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन कराने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने जल्द ही वृद्वजनों के लिए नगर पालिका टीकमगढ़ के सहयोग से डे-केयर सेंटर शुरू कराने का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर दास ने इस दौरान नगरपालिका द्वारा नगर के विकास में सहयोग किए जाने के लिए नपाध्यक्ष लक्ष्मी राकेश गिरी की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग द्वारा 376 मरीजों को चिकनगुनिया प्रिवेंटिव दवाईयां और 8 7 मरीजों को मलेरिया प्रिवेंटिव होम्योपैथिक दवाई दिए जाने और 228 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के आंकड़े दिए गए। लेकिन कार्यक्रम में इतनी संख्या में लोगों की उपस्थिति मौके पर नही दिखी। इस दौरान परा निवासी नाथूराम य ादव और गनेशपुरा निवासी कसिया कुशवाहा का शतायु होने पर शॉल,श्रीफल,स्मृति चिंह और 1-1 हजार रूपए से सम्मान किया गया।

कलेक्टर के जाते ही सब बंद
डॉक्टरों को दिखाने आए वृद्धों के अटेंडरों द्वारा पर्चा बनाए गए थे। लेकिन कुछ समय बाद अटेंडरों द्वारा पंजीयन किए गए करीब 181 वृद्धजन मरीजों के पर्चो को छीन लिया गया। वृद्धों द्वारा पर्चो की मांग की गई तो उनको रौब दिखाना शुरू कर दिया। वृद्धजनों के ईलाज के लिए डॉक्टर और दवाओं को वितरण करने वाले कर्मचारी और सलाहकार तब तक बैठे रहे,जब तक कलेक्टर मंच पर रही। कलेक्टर के निकलते ही सभी काउंटर वालों ने अपना-अपना सामान बांधना शुरू कर चलने लगे।

30 किमी दूर से आए, नही मिला लाभ
बल्देवगढ़ निवासी श्यामवाई वंशकार,भगवंतपुरा निवासी रामाबाई ने कहा कि कानों से कम सुनाई और हाथ पैर में दर्द बहुत दिनों से हो रहे है। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पर्चाे का वितरण किया गया। जिसमें विभाग के कर्मचारियों द्वारा कहा गया था कि टीकमगढ़ के नगर भवन में वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाना है। उसमें कान और हाथ पैर के दर्द का ईलाज किया जाएगा। इस लालच में आकर बब्बा को लेकर बल्देवगढ़ से टीकमगढ़ आए। लेकिन यहां आने पर कोई लाभ नहीं मिला। न तो ईलाज मिला और न ही दवांए मिली। दिन गुजारी के लिए रखे पैसे भी किराए में लग गए।

छीन लिए पर्चे भटकतेे रहे मरीज
चरपुवां निवासी केशर बाई,मुन्नी ठाकुर,शांतिबाई, पार्वती और तालदरवाजा के बाबूलाल जैन,रौरईया के सरमन लाल नापित और हनुमानसागर के भागीरथ लोधी ने बताया कि कलेक्टर साहब कार्यक्रम में अंदर आई तो विभाग के कर्मचारियों द्वारा ईलाज के लिए पर्चे काटने लगे। कलेक्टर साहब का कार्यक्रम पूरा हुआ तो सभी वृद्धों के पर्चे छीन लिए गए।
इनका कहना:-अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धों का सम्मान और स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाएं दी गईहैं। यदि किसी को असुविधा हुईतो उसकी जानकारी की जाएगी।- राजेंद्र पस्तोर प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग टीकमगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो