scriptसाहब 8 साल से नही आई हैं मैडम, चेहरा तक नही देखा | Collector took one hour's class | Patrika News

साहब 8 साल से नही आई हैं मैडम, चेहरा तक नही देखा

locationटीकमगढ़Published: Jul 11, 2019 07:39:30 pm

Submitted by:

anil rawat

कलेक्टर ने एक घंटे का समय स्कूल में बिताया और बच्चों को भी पढ़ाया।

Collector took one hour's class

Collector took one hour’s class

टीकमगढ़ (बल्देवगढ़). साहब मैडम जब से यहां पदस्थ हुई हैं आई ही नहीं हैं। किसी ने उनका चेहरा भी नही देखा हैं। 8 साल से मैंडम के न आने पर अधिकारी भी कोई कारवाई नही करते। यह शिकायत ग्रामीणों के साथ ही बच्चों ने कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन से की। कलेक्टर ग्राम बड़ेरा के हाई स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां के स्कूल को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। वहीं कलेक्टर ने एक घंटे का समय स्कूल में बिताया और बच्चों को भी पढ़ाया।


बीते रोज कलेक्टर सुमन कलस्टर चौपाल के लिए ग्राम कुड़ीला जा रहे थे। उसी समय वह रास्तें में ग्राम बड़ेरा के हाई स्कूल पहुंचे। यहां पर प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल एक ही परिसर में संचालित होता हैं। कलेक्टर सुमन को स्कूल पहुंचा देख गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों एवं ग्रामीणों से स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। यहां पर ग्रामीणों के साथ ही माध्यमिक शाला के बच्चों ने शिकायत की, कि शिक्षिक वंदना त्रिपाठी लगभग 8 वर्ष पूर्व यहां पदस्थ हुई थी। तब से आई ही नहीं हैं। इनका चेहरा भी किसी ने नही देखा हैं। वहीं कलेक्टर के आगमन की पूर्व सूचना होने पर शिक्षिका वंदना त्रिपाठी शाला पहुंच गई थी।

 

आज क्यों आई हैं आप: ग्रामीणों एवं बच्चों की शिकायत पर शिक्षिका वंदना त्रिपाठी ने कहा कि वह नियमित स्कूल आती हैं। इस पर कलेक्टर ने बच्चों से फिर से पूछा कि क्या मैंडम आती हैं। एक बार फिर बच्चों ने न में सिर हिला दिया। इस पर कलेक्टर ने कहा कि जब आप इतने दिनों से नही आई, तो आज क्यों आई हैं। वहीं शिक्षिका को फंसता देख हाई स्कूल के शिक्षक जगदीश विश्वकर्मा उनका पक्ष लेने पहुंच गए और कलेक्टर से कहा कि साहब मैडम तो रोज आती हैं। इस पर कलेक्टर ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि उन पर कारवाई होगी हैं, आप पर पहले होगी।


कलेक्टर ने ली क्लास: कलेक्टर सुमन ने लगभग एक घंटे का समय स्कूल में बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाया भी। कलेक्टर ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूंछे। उन्होंने बच्चों से पूंछा कि मप्र की राजधानी क्या हैं, इस पर बच्चों ने सही जबाव दिया और भोपाल बताया। कलेक्टर ने पूछा कि प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा हैं तो कुछ बच्चों ने निवाड़ी जबाव दिया। कलेक्टर ने देश की राजधानी पूंछी तो बच्चों ने सही जबाव दिया। वहीं महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की राजधानी बच्चें नही बता सकें। इसके साथ ही कलेक्टर ने बच्चों से पहाड़े पूंछे तो कुछ ने बता दिए और कुछ जबाव नही दें सकें। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों के कॉपियां भी चैक की। उन्होंने उनकी कॉपियों में मिली अशुद्धियों को ठीक कराया और सही शब्द भी बताएं।
डीइओ को दिए निर्देश: इस शिकायत के बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को लगातार अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिका के खिलाफ कारवाई करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि उन्हें कॉफी समय से यहां की शिकायत मिल रही थी। वहीं उन्होंने अधिकारियों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आप इतने दिनों से क्या कर रहे थे। उनका कहना था कि इस प्रकार की लापरवाहियां बर्दाश्त नही की जाएंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो