scriptटीकमगढ़ में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, इतनी हुई कुल संख्या | corona patients in tikamgarh | Patrika News

टीकमगढ़ में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, इतनी हुई कुल संख्या

locationटीकमगढ़Published: May 31, 2020 11:17:50 pm

Submitted by:

anil rawat

दिल्ली से लौटी तीसरी बहन और हरियाणा से लौटी महिला मजदूर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

corona patients in tikamgarh

corona patients in tikamgarh

टीकमगढ़. 27 मई को सामने आई कोरोना पॉजिटिव दो बहनों की छोटी बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही हरियाणा के गुरूग्राम से लौटी एक महिला मजदूर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस महिला को प्रशासन ने लौटने के साथ ही विभागीय क्वॉरंटीन किया था।


जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या थमती नहीं दिखाई दे रही है। रविवार को दो नए मरीज सामने आए है। इन मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग फिर सक्रिय हुआ और दोनों मरीजों की शिफ्टिंग के साथ ही दूसरी व्यवस्थाएं की गई। विदित हो कि यह दोनों पेसेंट महानगरों से वापस आने के बाद सीधे क्वॉरंटीन किए गए थे। इससे प्रशासन को अन्य कहीं भी कंटेनमेंट जोन आदि बनाने की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ा।

 

छोटी बहन भी निकली संक्रमित: विदित हो कि दिल्ली से लौटी तीन बहनों को लिधौरा के क्वॉरंटीन सेंटर में रखा गया था। इनमें से दो बहनों का निकाह होने पर स्वास्थ्य विभाग ने इनकी सैंपलिंग कराई थी। इसमें 27 मई को इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी छोटी बहन का सैंपल भेजा था। इसकी रिपोर्टभी रविवार को पॉजिटिव आई है।


पति और बेटे के साथ लौटी थी महिला: वहीं दूसरी पॉजिटिव महिला मजदूर भी लिधौरा की है। यह 21 मई को हरियाणा के गुरूग्राम से लौटी थी। हरियाणा से यह लोग अलग-अलग बसों से सफर कर लिधौरा पहुंचे थे। इस महिला के परिवार को भी इन बहनों के साथ लिधौरा के क्वॉरंटीन सेंटर में रखी गई थी। 27 मई को दो बहनों के पॉजिटिव मिलने के बाद इस महिला के साथ ही उसके पति एवं बेटे की जांच कराई थी। इसके साथ इन सभी को जतारा के क्वॉरंटीन सेंटर में शिफ्ट किया गया था। रविवार को आई रिपोर्ट में जहंा पति और बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है, वहीं महिला पॉजिटिव पाई है। इस महिला को भी अब लिधौरा के कोरोना केयर सेंटर में रखा गया है।


लिधौरा बना हॉटस्पॉट: विदित हो कि इन दिनो लिधौर नगर कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां पर वर्तमान में कोरोना के चार मरीज है और चारों नगर के ही है। ऐसे में लोगों के मन में भय दिखाई दे रहा है। चार कोरोना मरीज आने के बाद अब तक पूरे नगर में कफ्र्यू लगा हुआ है। दो नए मरीज सामने आने के बाद इसमें राहत होती नहीं दिखाई दे रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो