scriptBreaking News- युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस रवाना | Day-to-day murder | Patrika News

Breaking News- युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस रवाना

locationटीकमगढ़Published: Mar 14, 2019 05:46:36 pm

Submitted by:

anil rawat

ओरछा के ग्राम मड़ोर की घटना, प्रेम प्रसंग का मामला

Day-to-day murder

Day-to-day murder

टीकमगढ़. ओरछा थाने के ग्राम मड़ोर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हत्या की जानकारी होने पर ओरछा पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई थी। मृतक उत्तर प्रदेश के चिरगांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
गुरूवार को ग्राम मड़ोर में हत्या होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मड़ोर में सिद्ध बाबा पहाड़ी मंदिर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के चिरगांव निवासी सुनील कुशवाहा के रूप में की जा रही है। हत्या के समय पहाड़ी पर मौजूद कुछ लोगों की माने तो यह दो युवक साथ में आए थे।

इनके साथ में एक लड़की भी थी। काफी समय यह लोग साथ रहे। शाम को 5 बजे के लगभग यह घटना हुई। दो लड़कों के साथ एक लड़की होने पर मामला प्रेम प्रसंग का दिखाई दे रहा है। वहीं इसकी जानकारी लगते ही ओरछा पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई थी। पुलिस का कहना था कि मामले की जांच के बाद ही हत्या का सही कारण पता लग सकेगा। वहीं घटना स्थल पर गोली का खाली खोका भी पड़ा हुआ था। इस हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस हत्या ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जुटी पुलिस को भी सीधे चुनौती दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो