script

शादी से पहले के प्यार ने तबाह कर दी 3 जिंदगी

locationटीकमगढ़Published: Mar 15, 2019 08:34:20 pm

Submitted by:

anil rawat

घटना का खुलासा करते हुए एएसपी जैन ने बताया कि सुनील की हत्या के पूर्व पुष्पेन्द्र, पूजा से मिलने चिरगांव आया था।

Death of three in love triangle

Death of three in love triangle

टीकमगढ़. शादी के पहले के प्यार ने तीन जिंदगियों को तबाह कर दिया। गुरूवार की शाम को जहां पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी, वहीं इसके बाद दोनों ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। प्रेम त्रिकोण की यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। इस घटना के बाद हर कोई स्तब्ध बना हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गुरूवार की शाम को ओरछा थाने के ग्राम मड़ोर में सिद्धबाबा पहाड़ी मंदिर के पास उत्तर प्रदेश के चिरंगाव निवासी सुनील कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुनील अपने पत्नी पूजा के साथ यहां घूमने के लिए आया हुआ था। पति की हत्या के बाद पूजा, आरोपी के साथ भाग गई थी। वहीं घटना की सूचना के बाद निवाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ुएसके जैन के साथ ही तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। घटना स्थल पर मिली मृतक की मोटर साईकिल से मिले सामान के बाद पुलिस को उसी समय यह पूरा मामला प्रेम त्रिकोण का समझ में आ रहा था और पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कहीं थी।
दोनो की थी दूसरी शादी: एएसपी जैन ने बताया कि प्रेम त्रिकोण की इस घटना का एक दूसरा पहलू यह भी है कि सुनील और पूजा, दोनों की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले सुनील की शादी हो चुकी थी और उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। वहीं पूजा की भी पहले शादी हो चुकी थी। एक माह पूर्व ही दोनों के परिजनों ने इनकी विवाह कराया था।
डर कर उठाया कदम: प्रेम में अंधे हुए पूजा और पुष्पेन्द्र ने अपने बीच में आ रहे सुनील को रास्तें से हटाने का पूरा प्लान बना लिया था। प्लान के मुताबिक इन दोनों ने सुनील को रास्तें भी हटा दिया था। लेकिन सुनील की गोली मारकर हत्या करने के बाद जब पूजा भी पुष्पेन्द्र के साथ भाग गई तो बाद में दोनों ने सोचा होगा कि यह राज तो खुल ही जाएगा। राज खुलने के बाद जेल जाने एवं सामाजिक प्रताडऩा की सोच यह दोनों डर गए होगे और उन्होंने आत्महत्या कर ली।

सुबह मिला पत्नी और प्रेमी का शव: पुलिस इस घटना को प्रेम त्रिकोण मानकर जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने निवाड़ी पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी कि तालबेहट में रेवले ट्रेक पर मृतक सुनील की पत्नी पूजा और उसके प्रेमी पुष्पेन्द्र के शव पड़े हुए है। इन दोनों रेल से कट कर आत्महत्या कर दी थी। दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए थे। यह सूचना मिलते ही पूरा मामला साफ हो गया। इसके पूर्व गुरूवार की देर रात्रि को मृतक सुनील के पिता आशाराम कुशवाहा ने ओरछा थाने में अपने पुत्र की हत्या होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
शादी से पहले का है प्रसंग: पूजा का यह प्रेम प्रसंग उसकी शादी के पहले शुरू हो गया था। पूजा का मायका उत्तर प्रदेश के बांसी में है। जबकि उसका प्रेमी पुष्पेन्द्र वहीं पास के गांव बरी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शादी के पूर्व ही पूजा और पुष्पेन्द्र के बीच प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी पूजा पुष्पेन्द्र को छोड़ नही पाई थी। एएसपी जैन ने बताया कि पूजा और सुनील की शादी एक माह पूर्व ही हुई थी।
एक ही कमरें में रूके थे पति, पत्नी और वो: इस घटना का खुलासा करते हुए एएसपी जैन ने बताया कि सुनील की हत्या के पूर्व पुष्पेन्द्र, पूजा से मिलने चिरगांव आया था। बुधवार को यह पूजा से मिलने सुनील के घर पहुंचा। वहीं पर इसने खाना खाया और रात में वही रूका। रात को यह तीनों एक ही कमरे में रूके थे। पुलिस का मानना है कि यही पर शायद इस योजना को अंजाम दिया गया होगा।

गाड़ी पर लिखा था पत्नी का नाम: सुनील की पूजा से शादी होने के बाद वह उसके प्रति पूरी तरह से समर्पित था। उसने अपनी मोटर साईकिल के पीछे अपनी पत्नी पूजा का नाम भी लिखवा रखा था। ग्राम मड़ोर में सिद्धबाबा मंदिर के पास मिली उसकी बाईक पर यह नाम देखकर पुलिस पहले ही अंदाजा लगा चुकी थी कि पूजा इसकी पत्नी का ही नाम है। वहीं गाड़ी में दोनों के गीले कपड़े मिले थे और ओरछा मंदिर के प्रसाद का डिब्बा भी मिला था। इससे यह भी साफ हो गया था कि यह दोनों घर से घूमने के लिए आए हुए थे। लेकिन सुनील को क्या पता था कि वह जिसे अपना सब कुछ सौप चुका है, वहीं उसकी जान लेने पर तुली हुई है।
कहते है अधिकारी: अब तक हुए घटना क्रम से यह साफ है कि यह मामला प्रेम त्रिकोण का था। आवेष में आकर इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया और बाद में वह सम्हल नही पाए, इसलिए यह कदम उठाया। हमने अभी मामला बंद नही किया है। पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।- एसके जैन, एएसपी, निवाड़ी।

ट्रेंडिंग वीडियो