scriptअसामाजिक तत्वों ने तोड़ दियाअस्थाई बैरियर | Demand to stop heavy vehicles from the bond of Mahendra Sagar Talab | Patrika News

असामाजिक तत्वों ने तोड़ दियाअस्थाई बैरियर

locationटीकमगढ़Published: Feb 24, 2020 04:34:09 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

महेंद्र सागर बंधान से भारी वाहनों का जाना शुरू हो गया है।

 Demand to stop heavy vehicles from the bond of Mahendra Sagar Talab

Demand to stop heavy vehicles from the bond of Mahendra Sagar Talab


टीकमगढ़.महेंद्र सागर बंधान से भारी वाहनों का जाना शुरू हो गया है। जिससे सुबह और शाम को तालाब की बंधान पर घूमने जाने वाले बुर्जुगों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ दर्शनाथियों को डर बना हुआ है। जहां पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। भारी वाहनों को रोकने के लिए प्रशासन से मांग की है। हालांकि नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर अस्थाई बैरियर और बैरिगेट्स लगाए गए थे। जिन्हें असामाजिक तत्वों ने उखाड़कर फेक दिया है।
नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा तालाब की बंधान पर पहले अस्थाई बैरियर लगाए गए थे। इसके साथ ही बैरीगेट्सों को रखा गया था। लेकिन असामाजिक तत्वों ने दोनों ओर के अस्थाई बैरियरों को तोड़ दिया और यातायात पुलिस ने बैरीगेट्सों को हटा लिया है। जिसके कारण प्रतिदिन भारी वाहनों का सैकड़ों की संख्या में आना जाना बना हुआ है। जिसके चलते तालाब की दीवार और मंदिर की ओर कंपन शुरू होने लगता है। ऊपर की सड़क से भारी वाहनों को रोकने के प्रशासन से मांग की है।
कॉलेज के साथ मंदिर पर रहती है भीड़
स्थानीय लोगों का कहना था कि तालाब की बंधान के दोनों ओर पार्क और मंदिरों बने हुए है। इसके साथ ही शासकीय कॉलेज कार्यालय को भी संचालित किया जाता है। वहीं सुबह और शाम के समय बुर्जुग के साथ युवा घूमने के लिए जाते है। जहां से बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्रांली के साथ अन्य प्रकार के भारी वाहनोंं की आवाजाही बनी रहती है। जिसके कारण वहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पडऩा पड़ता है।

लगाया गया था बैरियर और बैरिगेट्स
ऊपर की सड़क से भारी वाहनों को रोकने के लिए टीकमगढ़ शहर की ओर और कुण्डेश्वर की ओर से आने वाली सड़क लोहे का बैरियर लगाया गया था। इसके साथ ही यातायात के बैरिगेट्स लगाए गए थे। जहां असामाजिक तत्वों ने बैरियर को तोड़ दिया है। जिसके कारण वाहनों को आना जाना अब शुरू हो गया है। भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की गई।
इनका कहना
विभाग द्वारा पहले भाारी वाहनों को रोकने के लिए लोहे का बैरियर लगाया गया था। जिस असामाजिक तत्व ले गए है। अब विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर गाटर्रो को लगाया जाएगा। जिसमें सिर्फ बाइकों को ही निकलने की जगह दी जाएगी। यह कार्य जल्द ही किया जाएगा।
डीके शुक्ला एसडीओ पीडब्ल्यूडी टीकमगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो