scriptपुलिस निर्माण कर रही मास्क और सेनेटाइजर | Distributions to soldiers posted at police posts along the tirahas | Patrika News

पुलिस निर्माण कर रही मास्क और सेनेटाइजर

locationटीकमगढ़Published: Mar 31, 2020 08:18:43 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

महामारी के बचाव में डॉक्टर और पुलिस का अहम योगदान दिखाई दे रहा है।

 Distributions to soldiers posted at police posts along the tirahas

Distributions to soldiers posted at police posts along the tirahas


टीकमगढ़.महामारी के बचाव में डॉक्टर और पुलिस का अहम योगदान दिखाई दे रहा है। डॉक्टर उपचार और पुलिस गश्त के साथ चौराहों, ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस चौकियों पर तैनात जवानों को साबुन, हेण्ड ग्लब्स, दवाएं, मास्क और सेनेटाइजर वितरण कर रहे है। इसके साथ ही एक मास्क को ८ घंटे उपयोग करने की सलाह दे रहे तो पुलिस मैदान में जाकर गीतों के माध्यम से लोगों को घर में रहने की बात कर रहे है।
तत्कालीन यातायात थाना प्रभारी उत्तम सिंह कुशवाह ने बताया कि शासन के निर्देश पर कोरोना वायरस के बचाव में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए जागरूक कर रहे। इसके साथ ही ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन में सैकड़ों मास्क और सेनेटाइजर बनाकर सैकड़ों की संख्या में वितरण किए गए है। सुरक्षा में तैनात जवानों को एक किट दी जा रही है। जिसमें दो साबुन, एक सेनेटाइजर के बोतल, दो मास्क और हेण्ड ग्लब्स के साथ दवाए दी जा रही है। वहीं डॉक्टर भी वेतन की राशि से मास्क और सेनेटाइजर वितरण कर रहे है।
इन जगहों पर बांटा गया सामान
खिरिया नाका, अस्तौन पुलिस चौकी, बानपुर रोड़, कुण्डेश्वर रोड़, पपौरा, धजरई, उपरारा, कनेरा, चंदेरा, लिधौरा, जतारा, मजना, पलेरा, खरगापुर, बल्देवगढ़, बुडेरा, बडगांव धसान, दिगौड़ा, मोहनगढ़ के साथ शहर, कलेक्ट्रेट, अस्पताल चौराहा, नया बस स्टेण्ड, स्टैट बैंक चौराहा, राजमहल, लुकमान चौराहा, तालदरवाजा के साथ ३० अधिक स्थानों पर पुलिस और शिशु विशेषज्ञ डॉ. पीएल विश्वकर्मा द्वारा मास्क और सेनेटाइजर वितरण किए गए।

चार श्र्रेणियों में होता संक्रमण
जिला अस्प्ताल पदस्थ शिशु विशेषा डॉ. पीएल विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस चार श्रेणियों में होता है। पहले में कोई लक्षण नहीं होता है। दूसरे में बुखार, सिर दर्द, खांसी, आंखो में जलन और एक दूसरे में फैलने वाला संक्रमण होता है। तीसरा कोविड १९ पॉजीटिव वाले लोग होते है। जिसमें निमोनियां की शिकायत होती है। चौथा इस श्रेणी में गंभीर निमोनिया का गंभीर मरीज हो जाता है। डॉक्टर का कहना था कि इस समय सभी लोगों को इस वायरस से बचने के लिए कम से कम २० सेकेंड हाथों को सबुन से धोना चाहिए। बाहर रूमाल और मास्क लगाना चाहिए। पुलिस जवानों को दो मास्क रखना जरूरी है। एक मास्क को ८ घंटे से अधिक नहीं लगाना चाहिए। उनके पास दो मास्क होना अनिवार्य है। जिससे में एक साफ कर ले और एक लगा ले। जिससे सुरक्षा बनी रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो