scriptबारिश ने खोली सफाई अभियान की पोल, कई स्थानों के रास्ते हुए बंद | Drains were not cleaned, water filled in colonies | Patrika News

बारिश ने खोली सफाई अभियान की पोल, कई स्थानों के रास्ते हुए बंद

locationटीकमगढ़Published: Aug 02, 2021 07:02:48 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

शहर की विभिन्न कॉलोनियों में बारिश का भरा हुआ है। कई स्थानों पर तो स्थानीय लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं हल्की और फुर-फुर बारिश ने साफ-सफाई अभियान की पोल खोल दी है।

Drains were not cleaned, water filled in colonies

Drains were not cleaned, water filled in colonies


टीकमगढ़.शहर की विभिन्न कॉलोनियों में बारिश का भरा हुआ है। कई स्थानों पर तो स्थानीय लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं हल्की और फुर-फुर बारिश ने साफ-सफाई अभियान की पोल खोल दी है। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा नगरपालिका से शिकायत की जा रही है। लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जा रहा है।
नगरपालिका द्वारा शहर की विभिन्न कॉलोनियों के नालों और नालियों के लिए साफ-सफाई अभियान चलाया था। यह अभियान जून के शुभारंभ से अंत तक चलाया था। लेकिन अगस्त के शुरूआती हल्की और फुर-फुर वाली बारिश ने अभियान की पोल खोल दी है। जहां पर नालों की सफाई की गई। उन्हीं कॉलोनियों में बारिश का पानी भरा हुआ है। कइ स्थानों के तो रास्ते बंद हो गए है।
कुम्हैडी कॉलोनी का रास्ता हुआ बंद
शक्ति टॉकीज रोड हवेली के सामने और कुम्हैड़ी कॉलोनी बारिश के पानी से लबालव भरी हुई है। कु म्हैड़ी कॉलोनी से हवेली की ओर जानेे वाला रास्ता पानी से डूबा हुआ है। उसमें निकलने वाला साइकिल सवार अपनी साइकिल लेकर सड़कों को खोजता हुआ दिखा दिया है।
सुभाषपुरम कॉलोनी का रास्ता डूबा
अस्पताल के सामने से सुभाषपुरम कॉलोनी के लिए रास्ता गया है। कॉलोनी के पहले और बीच में रास्ता पानी से भरा हुआ है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी चारों ओर से बारिश के पानी से घिरा है। बाइक चालक और चार पहिया वाहनों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नालियों और नालों की सफाई किए जाने की मांग
नगरपालिका क्षेत्र की नाली और नाले कचरे से भरे पड़े है। उनके चौक होने के कारण कॉलोनियों में बारिश का पानी भर रहा है। नाले और नालियों की सफाई किए जाने की मांग नगर के लोगों ने कलेक्टर के साथ नगरपालिका के अधिकारियों से की है।
इन स्थानों पर भरा बारिश का पानी
नगर के नंदीश्वर कॉलोनी, मोटे का मोहल्ला, सुभाषपुरम, कुम्हैडी कॉलोनी, संतोषी माता मंदिर, लवकुश कॉलोनी के साथ अन्य कॉलोनियों में बारिश का पानी भर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो