scriptपत्रिका के हरित प्रदेश अभियान में शामिल हुए लोग | Efforts are being made to make greenery on the earth | Patrika News

पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान में शामिल हुए लोग

locationटीकमगढ़Published: Aug 11, 2020 09:18:03 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

जिले के विभिन्न स्थानों पर पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत पौध रोपण किया गया।

 Efforts are being made to make greenery on the earth

Efforts are being made to make greenery on the earth


टीकमगढ़.जिले के विभिन्न स्थानों पर पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत पौध रोपण किया गया। धरती पर हरियाली बनाने और पर्यावरण को सुरक्षित कर वातावरण को स्वच्छ करने की पहल में लोग शामिल हुए। इस अभियान में सार्वजनिक स्थानों के साथ मंदिर, सड़क किनारे और पार्को में पौध रोपण किया गया।
जिले के लोगों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान पौध रोपण किया गया। इस अभियान को लेकर पुरूषों के साथ समाजसेवियों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर ढाई हजार से अधिक छायादार, फलदार, इमारती लकडियों के साथ अन्य पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही लोगों को एक पेड़ लगाने के लिए आग्रह किया।
पौधों का रोपण करके करेंगे वातावरण स्वच्छ
पर्यावरण संतुलन बनाने और बातावरण को साफ और स्वच्छ रखने के लिए पत्रिका ने हरित प्रदेश अभियान में पौधरोपण किया है। इस अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र के समाजसेसी संस्थाओं के साथ बैंक संस्थाओं और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अभियान में महिलाओं और पुरूषों ने २५ सौ कंजी, नीम, पीपल, सागौन, बरगद के साथ आम और बेल के पौधों का रोपण किया । यह पौधरोपण धार्मिक स्थानों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर गड़्ढे बनाकर सुरक्षित लगाया गया। इसके साथ ही अन्य लोगों को पौध रोपण करने जागरूक किया गया।
२ हजार पौधों का किया रोपण
ओरछा तिगैला पर समाजसेवी अमित राय द्वारा २ हजार पौधों का रोपण किया गया। इस पौध रोपण में सैकड़ों प्रकार के पौधें थे। उनका कहना था कि पौधें लगाने से वर्षो के साथ पर्यावरण शुद्ध रहता है। जो व्यक्ति के जीवन के लिए अति आवश्यक है। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एवं माक्र्स लगाकर पौधरोपण किया गया।
स्कूल मैदान में किया पौधरोपण
कुडीला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी, राकेश अहिरवार, पुष्पेंद्र लोधी, लालगोपाल, प्रभु दयाल लोधी, देवेन्द्र लोधी, बब्लू लोधी द्वारा स्कूल मैदान में पोषण आहार के नाम जाने जाने वाले पौधे मुनगा के पेड़ का रोपण किया। सभी सदस्यों ने प्रतिवर्ष एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है।

हरित प्रदेश अभियान में लगाए गए पौधों की सुरक्षा का लिया जिम्मा
पलेरा के मंदिर मैदान में मंडल अध्यक्ष महेश पटैरिया, नगरपरिषद सएमओ एमआर मीणा और एएओ लक्ष्मन प्रसाद अहिरवार द्वारा हरित प्रदेश अभियान के तहत पौध रोपण किया गया। जब तक यह पेड़ नहीं बन जाता, तब तक उसकी सुरक्षा करने की बात कही है।
खेत की मेड़ में किया आम के पेड़ का रोपण
लुहरगुवां गांव के हार में ग्रामीण यशवेंद्र सिंह बुंदेला, किशोरी के साथ महिला ने खेत की मेड़ पर फलदार पेड़ आम का रोपण किया। उनका कहना था कि पुराने पेड़ अपने आप खत्म हो गए है। पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान में पेड़ लगाया गया और पेड़ों को लगाने के लिए जागरूक किया गया।
पौधों का महत्व बताकर किया पौध रोपण
पृथ्वीपुर नगर के हरेंद्र रजक, पुष्पेंद्र यादव, रमाकांत रजक, अस्पाक खान, भज्जू पाल ने नगर के शमशान घाट पर विभिन्न प्रकार के पेड़ों का रोपण किया गया। पौधों की विशेषता भी अन्य युवाओं को बताई गई। पौधों का लगाने के पहले पत्रिका हरित प्रदेश अभियान की पहल की सराहना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो