script

कृषि उपज मंडी के मैदान में लगे 50 से अधिक कचरे के ढेर

locationटीकमगढ़Published: Oct 20, 2019 08:44:37 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

.कृषि उपज मंड़ी के बाहर सौदर्यीकरण और अंदर की व्यवस्थाएं महीनों से खस्ताहाल पड़ी है। मैदान में महीनों से कचरे के ढेर लगे हुए है।

 Farmers accuse cleaning contractor and management with traders

Farmers accuse cleaning contractor and management with traders

टीकमगढ़.कृषि उपज मंड़ी के बाहर सौदर्यीकरण और अंदर की व्यवस्थाएं महीनों से खस्ताहाल पड़ी है। मैदान में महीनों से कचरे के ढेर लगे हुए है। यहां पर न तो सफाई ठेकेदारों द्वारा मैदान की सफाई की जा रही है और न ही कचरा उठाया जा रहा है और न ही किसानों के साथ व्यापारियों को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। गंदगी की दुर्गंध और मंडी प्रबंधन की लापरवाही पर व्यापारियों सहित किसानों ने आरोप लगाए है।
मंडी बोर्ड ने किसानों और व्यापारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए है। जहां पूरी मंडी में टीन शेड़, मैदान में सीसी, पार्क के साथ केनटीन स्थापित की गई है। लेकिन मंड़ी प्रबंधन की लापरवाही से बोर्ड द्वारा खर्च किए गए करोड़ों रुपए बेकार साबित हो रहे है। हर दस कदम पर कचरें के बड़े-बड़े ढेर मैदान में लगे है। पार्को की दीवालों पर कचरा कब्जा जमाए हुए है। इसके साथ ही सीसीटीव्ही कैमरा बंद पड़े है। यहां तक कर्मचारी और जिम्मेदार स्वच्छता का संदेश तो दे रहे है। लेकिन उसका पालन मंडी मैदान में नहीं किया जा रहा है।
किसान ही लगाते है मैदान की झाडू
किसान महेंद्र सिंह यादव, प्रमोद साहू और घनश्याम लोधी ने बताया कि मंडी मैदान से अच्छी तो सड़क की सफाई रहती है। जब भी अनाज लेकर मंडी में आते है तो मैदान में गंदगी फैली मिलती है। घर से ही झाडू लाते है। जहां अनाज रखने के लिए उस जगह को साफ किया जाता है। जितनी बार मंडी में अनाज बेचने के लिए आते है। उतनी बार सीसी की सफाई करनी पड़ती है।
जगह-जगह पड़ा कचरा
मंडी की ओर जाने वाले रास्ते से मंडी गेट तक सफाई दिखाई देती है। जैसे ही मंडी में प्रवेश करते है सभी जगह गंदगी ही दिखाई देती है। नवीन पार्क के चारों ओर कचरा पड़ा हुआ है। शेड़ों की सीढियों पर कचरा, मैदान में कचरा का ढेर, पीपल के पेड़ के पास कचरा ही कचरा दिखाई दे रहा है। कचरे की दुर्गंद से लोग बीमार हो रहे है।

मंडी प्रबंधन ने नहीं बनाया कचरा का स्थान
कचरा का एक स्थान नहीं होने के कारण किसान और व्यापारी कई जगहों पर अनाज से निकले कचरे को फै क देते है। कचरे के छोटे-छोटे ढेरों ने बड़ा रूप ले लिया है। अब यह कचरे के ढेर किसानों और व्यापारियों के लिए समस्या बन गए है।
कई बार की गई शिकायतें
किसान और व्यापारियों का कहना है कि करीब छह माह से मंडी में फैली गंदगी और लगे कचरे के ढेरों को उठाने की शिकायतें की गई है। इसके साथ ही कचरें को रखने के लिए वाहन की व्यवस्था करने की बात कही है। उनके द्वारा लगातार छह माह से कचरा उठाने की बात की जा रही है। इसके बाद भी मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इनका कहना
करीब छह माह से मंडी मैदान में कचरें के ढेर लगे हुए है। अनाज से निकले कचरे को उठाने के लिए मंड़ी प्रबंधन को कई बार सूचित कर चुके है। प्रबंधन द्वारा लगातार कचरा उठाने के लिए छह माह से आश्वासन दिया जा रहा है। इसके बाद भी मैदान से कचरा नहीं उठ पाया है।
कैलाश चौधरी अध्यक्ष व्यापारी संघ कृषि उपज मंडी टीकमगढ़।
मंडी मैदान की सफाई का ठेका है। सफाई नहीं होने की शिकायत मिली है।ऑफिस जाकर मंडी मैदान का निरीक्षण किया जाएगा। सफाई की जाएगी। जिम्मेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
ओपी लक्ष्यकार सचिव कृषि उपज मंडी टीकमगढ़।

ट्रेंडिंग वीडियो