किसानों ने सहकारी समितियों के कर्मचारी पर डीएपी खाद ब्लैक में बेचे जाने का आरोप लगाया। चक्का जाम की जानकारी मिलते ही तहसीलदार वंदना सिंह, थाना प्रभारीअरविंद सिंह दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाइश दी। उसके बाद जाम को खोला गया।
किसानों को डीएपी एवं यूरिया खाद नियम अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा। अगर किसी भी समिति पर गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
शैलेंद्र सिंह, एसडीएम जतारा।