scriptयूरिया की किल्लत से परेशान किसानों ने किया हंगामा | Farmers upset due to shortage of urea created ruckus | Patrika News

यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों ने किया हंगामा

locationटीकमगढ़Published: Dec 08, 2021 07:16:42 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

रबी फसल की बुआई करने के बाद नहीं मिल पा रहा है यूरिया

patrika_mp_3.png

निवाड़ी. जिले के पृथ्वीपुर. क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने निवाड़ी-पृथ्बीपुर मार्ग पर पड़ने वाले खाद गोदाम के सामने लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला। रबी फसल की बुआई करने के बाद अब किसानों को फसल में डालने के लिए यूरिया के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है।

इससे पहले किसानों को डीएपी खाद के लिए ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ी थी। परेशान किसानों ने इससे पूर्व भी कई बार जाम लगा कर अपना आक्रोश जाहिर किया था। जानकारों का कहना है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग डेढ़ गुना अधिक खाद आया है। इसके बावजूद किसानों को खाद की किल्लत झेलनी पड़ रही है।

किसान परमानंद कुशवाहा, रामदयाल यादव, वीरन अहिरवार, नन्दलाल कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा, सीताराम प्रजापति ने बताया कि वह यूरिया खाद के लिए आक्रोशित किसानों ने पिछले 15 दिन से खाद वितरक सोसायटियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है। यूरिया नहीं मिलने के कारण फसल खराब हो रही है।

जानकारी के अनुसार सैकड़ों किसान मंगलवार को निवाड़ी पृथ्वीपुर मार्ग पर पड़ने वाले खाद गोदाम पर सुबह से ही कतार में खड़े थे। इस दौरान यूरिया खाद उपलब्ध नहीं होने के बारे में जानकारी दी गई। इससे आक्रोशित किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर नायब तहसीलदार राजेश भिण्डे, नायब तहसीलदार सुधीर शुक्ला और एएसआई पीएन भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

वहां किसानों का कहना था कि खाद गोदाम में जो खाद रखा गया है, उसका पहले वितरण करावाया जाए। अधिकारियों ने किसानों को अवगत कराया कि गोदाम में जो खाद उपलब्ध है, वह नैगुवां से जब्त किया गया था, जिसे यहां सुपुर्दगी में रखा गया है। न्यायालय से मामले में कोई निर्णय आने पर ही इसका वितरण करवाया जाएगा। किसानों को निवाड़ी से यूरिया खाद दिलाने की बात पर किसानों ने चक्‍का जाम खोल दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो