scriptMP Elections 2018 यहां 9 लाख 76 हजार मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग | Final publication of voter list MP Elections 2018 | Patrika News

MP Elections 2018 यहां 9 लाख 76 हजार मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

locationटीकमगढ़Published: Sep 28, 2018 01:36:31 pm

Submitted by:

anil rawat

निर्वाचन सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद यह तय हो गया है कि जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 9 लाख 76914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Final publication of voter list MP Elections 2018

Final publication of voter list MP Elections 2018

टीकमगढ़. निर्वाचन आयोग ने गुरूवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। निर्वाचन सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद यह तय हो गया है कि जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 9 लाख 76914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार भी सर्वाधिक मतदाता खरगापुर विधानसभा एवं सबसे कम निवाड़ी विधानसभा में रहेंगे।
गुरूवार की शाम 4 बजे निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया। मतदाता सूचियों के प्रकाशन के साथ ही निर्वाचन का सबसे महात्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई मतदाता सूचियों के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि किस विधानसभा में कितने नए वोटर जुड़े है, कितने फर्जी नाम काटें गए है और कुल कितने मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने विधायक का चयन करेंगे।
यह है जिले की स्थिति: मतदाता सूची प्रकाशन के बाद जिले में कुल 9 लाख 76 हजार 914 वोटर बताए जा रहे है। इनमें 517576 पुरूष, 459320 महिला एवं 18 अन्य वोटर है। इस बार जिले की पांचों विधानसभाओं में मिलाकर कुल 26001 नए वोटर जोड़े गए है। नए वोटरों में महिला मतदाताओं की संख्या 15325 है, तो पुरूष मतदाता महज 10668 है। वहीं 8 अन्य वोटर जोड़े गए है।

इसके साथ ही जिले से 10999 वोटरों को हटाया गया है। यह वह वोटर है, जिनके नाम दो स्थानों पर थे, या इनमें कुछ मृत हो गए है या उनके स्थानांतरण हो गए है। सर्वाधिक वोटर 2889 जतारा विधानसभा से हटाए गए है। नए जोड़े गए और पुराने हटाए गए वोटरों के बाद इस बार के चुनाव में 57737 मतदाता बढ़ गए है।
यह है विधानसभावार स्थिति: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद अब सभी विधानसभाओं के मतदाताओं की स्थिति भी साफ हो गई है। टीकमगढ़ विधानसभा में 200692, जतारा में 192903, पृथ्वीपुर में 186463, निवाड़ी में 178742 एवं खरगापुर में 218114 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही अब प्रदेश में आचार संहिता लगने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो