scriptलॉकडाउन के ८वें दिन भी लोगों की मद्द करने खोज रहे असहाय | Food distributed with ration kit | Patrika News

लॉकडाउन के ८वें दिन भी लोगों की मद्द करने खोज रहे असहाय

locationटीकमगढ़Published: Apr 03, 2020 07:45:13 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

जिले में रोजमर्रा का कार्य करने वालों के साथ बुर्जुगों असहायों के हालात लॉकडाउन से खराब हो गए है।

 Food distributed with ration kit

Food distributed with ration kit

टीकमगढ़.जिले में रोजमर्रा का कार्य करने वालों के साथ बुर्जुगों असहायों के हालात लॉकडाउन से खराब हो गए है। वह न तो मजदूर करने घरों से बाहर निकल पा रहे है और न ही लोगों से राशन सामग्री की मांग कर पा रहे है। लेकिन कोई भी असहाय भूखा नहीं सोए। उसका कई सामाजिक संस्थाओं के साथ समाजसेवियों ने जिम्मा लिया है। वह नगर की प्रत्येक कॉलोनी में घूम कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर रहे जो जिनके पास कल के लिए राशन नहीं है। उन्हें तत्काल राशन सामग्री के साथ भोजन पैकेट वितरण किए जा रहे है।
बुंदेलखण्ड संगठन के कार्यकर्ता नायकों के मोहल्ला में बुर्जुग महिला के साथ अन्य जरूरतमंद लोगों के यहा राशन देने पहुंचे ता वहीं इंदिरा कॉलोनी के साथ बोरी गांव, बीडी कॉलोनी और ढोगा क्षेत्र में समाजसेवी अभिषेक खरे पहुंचे। इसके साथ ही अध्योध्या वस्ती सौरभ खरे पह़़ुंचे। जिनके द्वारा बुर्जुगों के साथ गर्भवती महिलाओं को राशन वितरण तो बालकों को भोजन पैकेट वितरण किए। यह टीम लॉकडाउन के पहले ही दिन से यह कार्य कर रहे है। विनय प्रताप सिंह का कहना है कि हमारी टीम में कई सदस्य है। सभी को अलग-अलग क्षेत्रों को सौंपा गया है। जो असहाय लोगों तक राशन पहुंचा रहे है।

प्रशासन ने भी शहर में चलाया दूध वाहन
प्रशासन द्वारा १ अप्रैल से एक दिन बाजार बंद और एक दिन सुबह ७ से ९ बजे तक चालू रहने के आदेश दिए। लोगों तक दूध वाहन से दूध और जरूरत की राशन सामग्री वितरित की गई। इसके साथ लोगों को भोजन के पैकेट भी दिए गए है।
कर रहे लोगों को जागरूक
जिले की सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के नियमों से कोरोना वायरस से लडऩे के प्रयास किए जा रहे है। इस महामारी से बचने के लिए घर से बाहर नहीं निकलने और बाहर से आए लोगों से दूर रहने की बात कही है। इसके साथ बाहर निकलने वाले लोगों और दुकानदारों पर जिले में १८८ की कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो