scriptकचरा उठाने में कर रहे लापरवाही, लगा रहे आग. दीवारें हो रही खराब, मूत पड़े जीव | Hall of Chitrans Colony with attached office | Patrika News

कचरा उठाने में कर रहे लापरवाही, लगा रहे आग. दीवारें हो रही खराब, मूत पड़े जीव

locationटीकमगढ़Published: Apr 10, 2021 09:05:10 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

नए बस स्टैंड के पीछे और संयुक्त कार्यालय में कचरों को ढेर लगा रहता है। कचरा का उठाव नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा उसमें आग लगा दी जाती है।

Hall of Chitrans Colony with attached office

Hall of Chitrans Colony with attached office


टीकमगढ़.नए बस स्टैंड के पीछे और संयुक्त कार्यालय में कचरों को ढेर लगा रहता है। कचरा का उठाव नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा उसमें आग लगा दी जाती है। जिसके कारण नपा की दीवारे खराब हो जाती है। वहीं मृत जीव भी पड़ा हुआ है। जिसकी दुर्गंध स्थानीय लोगों को सता रही है।
वार्ड २७ में नए बस स्टैंड के पीछे मुक्तिधाम के सामने सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरे के उठाव के लिए एकत्रित किया जाता है। वहीं कचरा हफ्तों एकत्रित पड़ा रहता है। हवाएं चलने के कारण वह चकरा उड़कर स्थानीय लोगों के घरों और दुकानों में जाने लगता है। जिसकी गंदगी के साथ दुर्गंध से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा एकत्रित कचरे में आग लगा दी जाती है। उससे क्षेत्र हानिकारक धुंआ फैलने लगता है। उससे पर्यावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है। इसके साथ ही नपा क ी दीवारें काली हो रही है।
आग से मृत हो गया जीव
नए बस स्टैंड़ के पीछे मुक्तिधाम के पास कचरे का ढेर लगाया रहता है। उसी के पास कचरा घर भी पड़ा हुआ है। लेकिन उसमें कचरा नहीं डाला जाता है। कचरा का उठाव नहीं होने से उसमें आग लगा दी जाती है। जिसके कारण कई दिनों तक धुआं और प्रदूषित वातावरण हो जाता है। इसके साथ ही उसी कचरे के पास मृत जीव पड़ा हुआ है। जहां धुआं और जीव सड़ान की गुर्दंध लोगों को सता रही है।


सयुक्त कार्यालय के साथ चित्रांस कॉलोनी के हाल
सयुक्त कार्यालय रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय के सामने, तहसील के पीछे और चित्रांस कॉलोनी, कुवंरपुरा रोड, बानपुर रोड पर पड़े कचरे के ढेरों में आग लगा दी जाती है। उससे निकलने वाले धुएं से लोगों को नुकसान होता है। कचरे को उठाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है।
इनका कहना
शहर के सभी स्थानों पर रखे कचरों को उठाने के निर्देश सफाई कर्मचारियों को दिए है। जहां-जहां कचरा एकत्रित पड़ा हुआ है। आज ही वहां का कचरा उठाया जाएगा।
एमए सिद्दकी स्वच्छता अधिकारी नगरपालिका टीकमगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो