scriptBreaking news निचली बस्तियों में घुसा पानी, नाराज लोगों ने लगाया जाम VIDEO | Heavy rain water in the houses Now peoples protest agains government | Patrika News

Breaking news निचली बस्तियों में घुसा पानी, नाराज लोगों ने लगाया जाम VIDEO

locationटीकमगढ़Published: Jul 22, 2018 11:50:41 am

Submitted by:

anil rawat

नालों पर अतिक्रमण के कारण हुई समस्या के लिए प्रशासन और नगर पालिका पर आरोप लगा रहे थे

Water in the houses, planted jam

Water in the houses, planted jam

टीकमगढ़.रात को हुई जोरदार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। रात्रि को हुई लगभग 3 इंच बारिश से शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया। पूरी रात परेशान हुए नाराज लोगों ने सुबह से जतारा मार्ग पर बैकुंठी के पास जाम लगा दिया। नालों पर अतिक्रमण के कारण हुई इस समस्या के लिए लोग प्रशासन और नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।


शनिवार-रविवार की रात्रि शहर में हुई जोरदार बारिश से जतारा मार्ग पर बैकुंठी के पास स्थिति कृषि कॉलोनी के घरों में पानी भर गया। कृषि कॉलोनी के सामने रोड़ के दूसरी ओर लोगों ने बड़ी मात्रा में सरकार जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बना लिए है। इससे जल निकासी के प्राकृतिक श्रोत के साथ ही कुछ पुलियां भी बंद हो गई है। यहां पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां के लगभग दो दर्जन घरों में पानी भर गया। लोगों का कहना था कि रात 3 बजे से वह परेशान हो रहे है।

 

लगाया जाम:

सुबह होते ही लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका को दी। सूचना पर नगर पालिका ने एक जेसीबी मशीन और कुछ सफाई कर्मचारी मौके पर भेजे। यहां पर सफाई कर्मचारियों ने पानी निकासी के लिए व्यवस्था बनाने का प्रयास किया और जेसीबी मशीन वहां से वापस आ गई। इससे लोग नाराज हो गए। लोगों का कहना था कि यह काम मशीन से ही संभव है। लोगों ने नालों पर स्थाई अतिक्रमण कर रखा है। यह फावड़ों से नही हटेगा।


नही हुई सुनवाई:

कृषि कॉलोनी निवासी रविराज सिंह का कहना था कि वह लोग पिछले एक साल से इस अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन और नगर पालिका से कर रहे है। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। उनका कहना था कि वह लोग जनसुनवाई सहित हर स्तर पर आवेदन दे चुके है। वहीं दिनेश गुप्ता, केएल सिंह चौहान, चंद्रभान सिंह सहित अनेक लोग भी पुरानी पावती दिखाकर अतिक्रमण पर कार्रवाई न होने की बात कह रहे थे।

नपा पर लगाए आरोप:

परेशान लोगों का कहना था कि नगर पालिका का पूरा ध्यान सौन्दर्यीकरण पर है। लेकिन मूलभूत सुविधाओं पर कोई काम नही किया जा रहा है। शहर में नालियों, नालों पर अतिक्रमण है। इस पर कोई ध्यान नही है। लोगों का कहना था कि यह काम नपा को बारिश के पूर्व ही करने चाहिए थे। लेकिन नपा को निर्माण कार्यों से फुर्सत ही नही है।


आश्वासन के बाद खोला गया जाम:

जाम की सूचना के बाद नगर पालिका सीएमओ ओपी दुबे अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पहुंंची पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया और अतिक्रमण किए गए नाले की खुदाई शुरू की। इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला। जाम लगभग एक घंटे लगा रहा। इससे पूरा यातायात प्रभावित होता दिखाई दिया। लोगों का कहना था कि यदि प्रशासन इस पूरे अतिक्रमण को नही हटाता है तो वह फिर से आंदोलन को बाध्य होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो