पौधरोपण के मौसम में पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी
टीकमगढ़Published: Jul 09, 2023 07:39:30 pm
जतारा, टीकमगढ़ और बल्देवगढ़ वन रेंज के वैदपुर, चंदपुरा, लारखुर्द, हरपुरा, शिवपुरा और भडरा के जंगल में खड़े विभिन्न प्रकार के पेड़ों पर कुल्हाडी चलाई जा रही है।


Hundreds of acres of trees and plants were cut, fields are being built
टीकमगढ़. जतारा, टीकमगढ़ और बल्देवगढ़ वन रेंज के वैदपुर, चंदपुरा, लारखुर्द, हरपुरा, शिवपुरा और भडरा के जंगल में खड़े विभिन्न प्रकार के पेड़ों पर कुल्हाडी चलाई जा रही है। यह कुल्हाड़ी खेत बनाने के लिए चलाई जा रही है। जिसमें हजारों पेड़ों को काट दिया गया है। वहीं वन विभाग द्वारा पर्यावरण संतुलन के लिए पौध रोपण करने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए कई संगठन और समाजसेवी अभियान चला रहे है।
पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वन विभाग, जिला प्रशासन, समाजसेवी और कई संगठन पौध रोपण का अभियान चला रहे है। वहीं जतारा वन रेंज के जंगलों में खेत बनाने के लिए कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। जिसकी खबर वन रेंज के कर्मचारियों और अधिकारियों को नहीं है। ऐसे ही कार्य चलता रहा तो धीरे-धीरे जंगलों में खड़े छोटे बड़े पेड़ पौधें खत्म हो जाएंगे। उसके बाद आपपास के किसानों और दबंगों द्वारा कब्जा करके खेती की जाएगी।