script

विवाह की रस्मों पर महंगाई की मार, पीतल, कांसा सहित सोने के आभूषणों को खरीदना हुआ मुश्किल

locationटीकमगढ़Published: Apr 26, 2022 07:17:47 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

धातुओं में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी, रस्मों के लिए कम वजन की चीजें ले रहे हैं लोग

inflation_hit_on_marriage.png

टीकमगढ़. शादी विवाह की रस्मों में महंगाई की मार से वर और वधु पक्ष परेशान दिखाई देने लगा है। सोने चांदी में हजारों रुपए की बढ़ोत्तरी और पीतल, कांसा, तांबा के साथ अन्य चीजों में 20 फीसदी से अधिक बढ़ोत्तरी हो गई है। आभूषण और बर्तनों के दाम बढ़ गए है। दुकानों पर ग्राहक कम वजन की चीजें ले रहे हैं जिससे रस्म भी पूरी हो जाए। जिसकों लेकर दुकानों पर भीड़ लगने लगी है।

विवाह की रस्मों में भी इसका असर पड़ रहा है। एक ओर सोने चांदी के दाम आसमान पर पहुंच गए है। जिसके कारण आर्थिक स्थिति से कमजोर और मध्यवर्गीय परिवारों को वह सामग्री खरीदना मुश्किल हो गया है। लेकिन विवाह में सम्पन्न कराने और बेटियों को उपहार में सामग्री देने के लिए जरुर है। जिसके कारण वे कम वजन के अभूषण ले रहे हैं। कोरोना काल के बाद महंगाई ने दौड़ लगा दी है। खाद सामग्री के साथ कपड़े, बर्तनों के साथ अन्य सामग्री में भारी बढोत्तरी हुई है। एक साल में हुई बढोत्तरी से गांव के लोग अपनी सूची को छोटा करने में लगे है। जिससे बड़े और भारी सामग्री को ना खरीदकर छोटे और हल्की सामग्री को खरीद सके। शादी विवाह की सामग्री खरीदने पर महंगाई का असर दिखाई देने लगा है।

महंगा हो गया भाड़ा, कीमतों पर पड़ा असर
स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि डीजल और पेट्रोल महंगा होने के कारण सामग्री पर भी महंगाई बढ़ी है। यह महंगाई यूकेन और रुस में हुए युद्ध को लेकर मान रहे है। टीकमगढ़ जिले में छोटी से लेकर बड़ी सामग्री को बाहर से खरीदना पड़ रहा है। यहां पर किसी भी सामग्री का कारोबार नहीं है। जिसके कारण एक वस्तु पर सभी को कमाना है।

बर्तन दुकानदार विकास नायक का कहना था कि बर्तनों में 20 फीसदी बढोत्तरी हुई है। अप्रेल और मई विवाह का अच्छा मुहूर्त है। जिसको लेकर विवाह आयोजक और उनके रिस्तेदार जमकर खरीददारी कर रहे है। स्टील, तांबा, कांसा और पीतल में दो प्रकार से दाम बढ़े है। विवाह रस्मों को पूर्ण करने के लिए पीतल के बर्तनों से किया जाता है। स्टील और सिलवर के बर्तन भी अधिक मात्रा में खरीदे जा रहे है।

विवाह आयोजक मातादीन राजपूत, रामकिशोर यादव और हरसेवक अहिरवार का कहना था कि बेटी का विवाह है। विवाह में कन्यादान की रस्म निभाने के लिए पांच बर्तनों को लेना बहुत जरुरी है। पिछले वर्षो की तुलना में 300 से 400 रुपए तक फर्क बता रहे है। आभूषणों पर हजारों रुपए का फर्क है। पहले सोना 45 हजार रुपए तोला था आज यहां की दुकानों पर 53 हजार से अधिक में मिल रहा है। बाजार में एक तोला सोना 53790 रुपए को भाव पर है वही एक किलो चांदी 65,236 रुपए और एक किलो कांसा 750 से 800 रुपए, एक किलो पीतल 650 से 685 रुपए, एक किलो तांवा 1000 से 1100 रुपए और एक किलो स्टील 220 से 280 रुपए मिल रहा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8abttk

ट्रेंडिंग वीडियो