script

25 फीट ऊपर से गिरा मासूम, देवदूत बनकर आ गया रिक्शा चालक, खरोंच तक नहीं आई

locationटीकमगढ़Published: Oct 20, 2019 01:30:58 am

घटना को देखने वाले भी आश्चर्य कर रहे

Innocent fell from 25 feet, rickshaw driver came as angel

Innocent fell from 25 feet, rickshaw driver came as angel

टीकमगढ़. 25 फीट ऊपर मकान की दूसरी मंजिल पर खेल रहा 3 साल का मासूम रैलिंग पर चढ़ा और फिसल गया। इससे पहले की मासूम जमीन पर गिरता, एक रिक्शा चालक वहां पर देवदूत बन कर आ गया। बच्चा सीधा रिक्शे की सीट पर जा गिरा। उसे खरोंच तक नहीं आई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। प्रधानपुरा मोहल्ले के व्यावसायी आशीष जैन का 3 वर्षीय बेटा पर्व घर के दूसरी माले पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से छज्जे पर आ गया और रैलिंग से लटक कर नीचे देखने लगा। रैलिंग पर झूल रहे पर्व का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा नीचे जा गिरा। करीब 25 फीट ऊपर से गिरा पर्व बेहद खुशनसीब रहा कि जमीन से टकराने से पहले एक रिक्शा चालक मनोहर भट्ट वहां पहुंच गया। पर्व सीधे पीछे वाली सीट पर गिरा। मनोहर सहित आसपास के लोग तत्काल दौड़े और पर्व को देखा तो वह बिल्कुल ठीक था।
घटना के बाद आशीष जैन का कहना हैं कि वह रिक्शे वाला उनके लिए देवदूत का रूप हैं। वह ठीक उसी समय, दुकान के सामने आया जब बच्चा जमीन पर आने वाला था। यदि रिक्शे वाला नहीं आता, तो न जाने क्या हो जाता। रिक्शे वाले के आने के कारण बच्चों को कहीं खरौंच भी नहीं आई हैं। वहीं इस घटना को देखने वाले भी आश्चर्य कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर से सभी के मन में भगवान के प्रति गहरी आस्था पैदा कर दी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो