scriptअखाड़ा मंदिर में इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर सजाई गई भगवान श्रीकृष्ण की झांकी, झूमे भक्त | Janmashtami on the lines of ISKCON temple in Akhara temple | Patrika News

अखाड़ा मंदिर में इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर सजाई गई भगवान श्रीकृष्ण की झांकी, झूमे भक्त

locationटीकमगढ़Published: Sep 04, 2018 01:22:43 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

नंद के आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की जयघोष से आकाश गूंजा

Janmashtami on the lines of ISKCON temple in Akhara temple

Janmashtami on the lines of ISKCON temple in Akhara temple

टीकमगढ .नंद के आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की जयघोष से सोमवार को आकाश गूंजायमान हो उठा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में जहां दिन भर आयोजन के बाद देर रात कान्हा के जन्म का पर्व मनाया गया। जन्माष्टमी पर जिले के कृष्ण मंदिरों में भी खासी धूम रही। वहीं आखाडा मंदिर में बैंगलोर के स्कॉन मंदिर की तर्ज पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी का आकर्षक केंद्र रहा है। इस दौरान लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण-राधा की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान की आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया।
इस तरह मनाया गया पर्व
जन्माष्टमी पर सुबह व्रत का संकल्प लेकर पूरे दिन उपवास रहे। शाम को श्रीकृष्ण जन्म के लिए घर के द्वार पर चंदनबार लगाए गए। पूजा स्थान को पुष्पों को सजाया गया। भगवान को पंचामृत से स्नान कराए गए। उसे प्रसाद रूप में ग्रहध किया गया। श्रीकृष्ण की बाल प्रतिमा को वस्त्र यज्ञोपवित्र, चंदन, इत्र, पुष्पमाला, धूप, मक्खन मिश्री और अन्य दूसरे से बने मिष्ठान का प्रसाद चढाया गया। फल और पान का बीडा के साथ कपूर और शुद्ध धी से आरती की गई। विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इन मंदिरों में हुए आयोजन
नगर के क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मंदिर, गहोई मंदिर, लखेरा मंदिर,बजरंग आखाड़ा, बांके विहारी जू मंदिर, रौरइया मंदिर, जानकी बाग, नजरबाग मंदिर, बौरी मंदिर में देर रात कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

टीकमगढ़.अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा मानस मंच मैदान में जन्माष्ठमी पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार की दोपहर 12 बजे युवाओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रथ पर राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। बाइक रैली मानस मंच से गांधी चौराहा, सिंधी धर्म शाला, कटरा बाजार, ताल दरवाजा होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। यंहा महाआरती का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक आयोजन किए गए। जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री अखण्ड यादव, पूर्व विधायक अजय यादव,भगतराम यादव, विकास यादव, गोकुल यादव यादव, संजू यादव, शैलू यादव,बृजेन्द्र यादव, बीडी यादव, इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव, चीकू यादव, जैकी यादव, सोनू यादव, सुनील यादव, जयसिह यादव, अमरदीप यादव,सुरेन्द्र यादव मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो