script

यहां सूखे पेड़ काटने पर ऐसा मंचा तांडव की 8 को लगी गोलियों

locationटीकमगढ़Published: Jan 23, 2019 02:03:13 pm

Submitted by:

anil rawat

11 आरोपियों पर मामला दर्ज, नगर में दशहत का माहौल

Jatara shootout

Jatara shootout

जतारा. नगर के वार्ड क्रमांक 14 रानी कुइया मोहल्ले में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पेड़ काटने का यह विवाद इतना बड़ गया कि मामला गोलीबारी पर आ गया। पेड़ काटने के विवाद में हुई गोलीबारी में 8 लोग घायल हुए है। इनमें से आधा दर्जन लोगों को छर्रे लगे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बल ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने घटना में शामिल दोनों पक्षों के 11 लोगों पर मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद से नगर के लोग दहशत में है।
स्थानीय ख्वाजा साहब की दरगाह के पास दो पड़ लगे हुए थे। इन सूखे पेड़ों को तहसीलदार की अनुमति से काटा गया गया था। इसकी शिकायत वार्ड क्रमांक 14 निवासी शमीम शेख पुत्र शकूर ने सोमवार को एसडीएम से की थी। इस शिकायत पर तहसीलदार मौके पर जांच करने के लिए गए हुए थे। उनके साथ पुलिस बल भी मौके पर था। इस जांच के बाद सोमवार को ही शेख शमीम, शेख नईम, शेख अवराद ओर शेख जाकर ने नईम पुत्र शकूर अहमद की मारपीट कर दी एवं नूरूद्दीन की मोटरसाइकिल को छति पहुंचाई। इस घटना के बाद पुलिस ने नईम की शिकातय पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 427 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
सुबह चली गोलियां: इस विवाद के बाद मंगलवार की सुबह फिर से दोनो पक्ष आमने-सामने हो गए। सुबह 9 बजे के लगभग दोनों पक्षों में विवाद गाली-गलौज से शुरू हुआ जो पत्थरबाजी के गोलीबारी तक आ गया। सुबह से शुरू हुए विवाद के बाद मोहल्ले में दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थर चले। इसके बाद शमीन के लड़के इबरार उर्फ शेरु अपने घर से अपने पिता की लायसेंसी बंदूक लेकर बाहर आ गया। और उसने दूसरे पक्ष के लोगों पर 4 फायर कर दिए। इस घटना में कुल 8 लोग घायल हुए है। इनमें से 4 को बंदूक के छर्रे लगे है। लोगीबारी होते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बंद हुआ बाजार: इस गोलीबारी की जानकारी लगते ही सुबह से खुल रहा बाजार पूरी तरह बंद हो गया। वही मोहल्ले के लोग भी गेट बंद कर अपने घरों में दुबक गए। लोगों की समझ में नही आ रहा था कि आखिर यह हो क्या रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने के साथ ही जिला मुख्यालय से एएसीप एसके जैन सहित तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
छाबनी बना मोहल्ला: घटना के एक घंटे बाद पूरी मोहल्ला छाबनी में तब्दील हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी ने सबसे पहले आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। उन्होंने घटना में जितने भी लोगों के नाम सामने आ रहे थे, सभी की तुरत ही गिरफ्तारी करने के आदेश पुलिस को दिए। वहीं घटना में घायल सभी लोगों को मेडीकल परीक्षण एवं उपचार कराने के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
इन पर हुआ मामला दर्ज: घटना के बाद पुलिस ने नूरूद्दीन पुत्र रमजान अंसारी की शिकायत पर आरोपी शमीम, इबरार उर्फ शेरू, नसीम, आमिर, जाकर, निहाल, समीर एवं टीकमगढ़ निवासी हनीफ के खिलाफ धारा 323, 336, 506, 307, 147, 148, 149 एवं आम्र्स एक्ट की धारा 25/27 एवं 29/30 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष से नईम अहमद की रिपोर्ट पर समसुद्दीन अंसारी, इसाक अंसारी एवं ताबिस अंसारी के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 336 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 बोर की बंदूक भी जब्त कर ली है।
यह हुए घायल: गोलीबारी की घटना में नसीम, फईन, जाकिर, आमिर, नसीम, अबराद, जाकिर, साहिद एवं कासिम को चोटे आई है। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। एएसपी जैन ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो