scriptअभी और झेलनी होगी  गर्मी, और तीखे होंगे सूर्य के तेवर | June to the hottest | Patrika News

अभी और झेलनी होगी  गर्मी, और तीखे होंगे सूर्य के तेवर

locationटीकमगढ़Published: Jun 06, 2019 09:02:25 pm

Submitted by:

anil rawat

पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म हो रहा जून, बारिश के लिए करना होगा इंतजार

June to the hottest

June to the hottest

टीकमगढ़. नौतपा खत्म होने बाद सूर्य के तेवर और तीखे होते जा रहे है। लोगों को अब भी गर्मी से राहत मिलती नही दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की माने तो आगे तापमान और बढ़ेगा। इस बार मौसम विभाग ने पारा के 46 डिग्री के पार होने की संभावना व्यक्त की है। गर्मी का आलम यह है कि लोगों को रात को भी राहत नही मिल रही है।


पिछल एक सप्ताह से लोग लगातार 44 डिग्री से अधिक तापमान झेल रहे है। इस भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आलम यह है कि दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन में घरों से बाहर निकल रहे लोगों को गर्म हवाएं झुलसा रही है। लोगों का पूरा शरीर ढक कर बाहर निकलने के बाद भी गर्मी के तपन से राहत नही मिल रही है। पिछले एक सप्ताह से लोग लगातार 44 डिग्री से अधिक तापमान झेल रहे है। लोगों को उम्मीद थी कि नौतपों के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन इस बार तापमान पिछले 2 वर्षों से अधिक बना हुआ है। अभी आगामी तीन-चार दिन और लोगों को इस तापमान का सामना करना पड़ेगा।

 

46 पार होगा तापमान: लगातार पड़ी रही गर्मी से हलाकान हो रहे लोगों को इस बार जून का माह और तपाएगा। कृषि महाविद्यालय के मौसम विभाग की माने तो इस बार तापमान 46 डिग्री के पार जाएगा। कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एके श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचने की पूरी संभावना है। उनका कहना है कि इसके साथ ही जिले में 12 से 18 किलोमीटर ्रप्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलाएंगे। ऐसे में दिन के समय लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।


बारिश का करना होगा इंतजार: इस बार लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलती नही दिखाई दे रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ एके श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार मानसून देरी से जिले में प्रवेश करेंगा। अभी इसके लिए लोगों को और इंतजार करना होगा। नौतपों के पहले से खराब हो रहे मौसम के बाद लोगों को लग रहा था कि शाायद इस बार जिले में मानसून जल्द सक्रिय होगा। वहीं नौतपा बिना किसी व्यवधान के निकल जाने के बाद लोग जल्द बारिश का अंदेशा लगा रहे थे, लेकिन मौसम विभाग इससे उलट देरी से मानसून के आने की बात कह रहा है।

 

तीन वर्षों में सबसे ज्यादा तपा जून: विदित हो कि पिछले तीन वर्ष में जून का माह सबसे ज्यादा गर्म बना हुआ है। पिछले तीन वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरे 7 दिन पारा 45 डिग्री के आसपास रहा हो। विदित हो कि वर्ष 2017 में जहां 6 जून को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस था वहीं 2018 में यह 42.3 डिग्री दर्ज किया था, लेकिन इस बार 6 जून को तापमान सबसे अधिक 44.7 डिग्री पर बना हुआ है।
रात को भी नही आराम: दिन में जहां तेज धूप एवं गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं लोगों को रात को भी गर्मी से राहत नही मिल रही है। रात के तापमान पर भी नजर डाले तो 6 जून को इस वर्ष सबसे गर्म रात रिकार्ड की गई है। इस बार 6 जून को जिले का न्यूनतम पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि 2018 एवं 2017 में यह 32 डिग्री था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो