टीकमगढ़Published: Nov 19, 2022 08:50:01 pm
anil rawat
90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
टीकमगढ़. बुंदेली शब्दकोश के रचियता, साहित्यकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैलाश बिहारी द्विवेदी का शुक्रवार की तड़के निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उकने निधन की सूचना मिलते ही तमाम जनप्रतिनिधि, साहित्यकार एवं प्रशासनिक अधिकारी उनके निवास पर पहुंचे। दोपहर 2 बजे स्थानीय मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।