scriptमटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर शहर में बांटे आमंत्रण पत्र | Krishna Janmashtami matki Handi | Patrika News

मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर शहर में बांटे आमंत्रण पत्र

locationटीकमगढ़Published: Sep 03, 2018 11:21:34 am

Submitted by:

anil rawat

आगामी 5 सितंबर को विशाल दही हांडी प्रतियोगिता

Krishna Janmashtami matki Handi

Krishna Janmashtami matki Handi

टीकमगढ़. आगामी 5 सितंबर को होने वाली विशाल दही हांडी प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सभी शहरवासियों को आमंत्रण पत्र बांटे गए एवं 5 सितंबर को राजेंद्र पार्क मानस मंच पर पहुंचने की अपील की गई।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के मानस मंच पर दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन पहल समाज सेवी संस्था द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक खरे रानू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 सितंबर को दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टीकमगढ़ विकासखंड की 11 ग्राम पंचायतों की टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को 21000 रुपए की पुरस्कार राशि एवं सम्मान पत्र दिया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि गोलमाल फिल्म के वसूली भाई मुकेश तिवारी होंगे। अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह यादव एवं विशिष्ट आतिथ्य पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, टीकमगढ़ विधायक केके श्रीवास्तव, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, पृथ्वीपुर विधायक अनीता नायक सहित नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी करेंगी।

उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे भजन संध्या का आयोजन, शाम 4 बजे लड्डू गोपाल जी की पालकी बजरंग अखाड़ा से मानस मंच लाई जाएगी। शाम 5 बजे से लड्डू गोपाल जी की महाआरती एवं प्रतियोगिता स्थल का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके उपरांत दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
आज होगी प्रेस वार्ता: संस्था के संयोजक अभिषेक खरे रानू ने जानकारी देते हुए बताया कि दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर 3 सितम्बर को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा। इसमें आयोजन की पूरी जानकारी दी जाएगी। विदित हो कि जिले में पिछले कुछ वर्षों से जन्माष्टमी के पर्व पर प्रति वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिले का प्रमुख आयोजन बन गई है। जिले में सबसे ऊंची दही हांडी फोडऩे की इस प्रतियोगिता में अनेक लोग हिस्सा लेते है। इस बार फिल्म अभिनेता इस आयोजन के आकर्षण का केन्द्र होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो