scriptदुर्गापुर में तेंदुआ: नही पहुंची रेस्क्यू टीम, दिन भर से धूप में बैठा गांव | Leopard in Durgapur, Tikamgarh | Patrika News

दुर्गापुर में तेंदुआ: नही पहुंची रेस्क्यू टीम, दिन भर से धूप में बैठा गांव

locationटीकमगढ़Published: May 07, 2019 04:21:17 pm

Submitted by:

anil rawat

वन अमले के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी कर्मचारी तैनात

Leopard in Durgapur, Tikamgarh

Leopard in Durgapur, Tikamgarh

जयदीप यादव

टीकमगढ़. ग्राम दुर्गापुर में किसान के घर में घुसे तेंदुएं को निकलने अब तक पन्ना से रेस्क्यू टीम नही पहुंच सकी है। लगभग 9 घंटे से पूरा गांव जहां तेंदुआ निकलने की राह देखता हुआ सड़कों पर खड़ा है, वहीं वन अमले के भी लगभग 50 अधिकारी-कर्मचारी मौके पर तैनात है। रेस्क्यू टीम के शाम 6 बजे तक दुर्गापुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

 

दुर्गापुर में सुबह 6 बजे श्रीपाल के घर में तेंदुआ घुस गया था। जंगल से भोजन-पानी की तलाशी में भटक कर गांव में पहुंचे इस तेंदुए को श्रीपाल के बेटे राकेश पाल ने अपने घर में बंद कर दिया था। इसके बाद सूचना पर मौके पर वन विभाग के साथ ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। तेंदुए के गांव में होने की जानकारी पर वन मंडलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने भी तत्काल इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर पन्ना नेशनल पार्क से रेस्क्यू टीम बुलाई थी। लेकिन दोपहर 3 बजे तक यह टीम गांव में नही पहुंची थी। डीएफओ सिंह का कहना था कि टीम के 6 बजे तक दुर्गापुर पहुंचने की संभावना है।

सड़कों पर बैठा पूरा गांव: गांव में तेंदुआ की सूचना के बाद पूरा गांव श्रीपाल के निवास के पास एकत्रित हो गया था। सूचना पर विधायक राकेश गिरि, उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरि, उनकी ***** जनपद अध्यक्ष कामनी गिरि के साथ ही बच्चें भी तेंदुआ देखने दुर्गापुर पहुंचे थे। इसके साथ ही आसपास के गांव में अन्य लोग भी दुर्गापुर पहुंच गए थे। इस तेंदुए को देखने के लिए पूरा गांव श्रीपाल के मकान के बाहर सड़कों पर जमा हुआ है। वहीं वन अमले के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर है।

पड़ोसियों के यहां खाया खाना: श्रीपाल के घर में तेंदुआ होने पर वन अमले ने उसका पूरा घर खाली करा लिया है। वहीं श्रीपाल के आसपास के मकानों को भी वन अमले ने खाली कराया है। ऐसे में यह इन लोगों के यहां खाना भी नही बन सका है। इन लोगों ने गांव में दूसरों के यहां खाना खाया। वहीं वन अमले की टीम ने भी अपने सहयोगियों के लिए गांव में ही बाहर से खाना मंगाया है। अब सभी को बेसब्री से रेस्क्यू टीम आने का इंतजार है।
कहते है अधिकारी: चुनाव में ड्यूटी होने के कारण रेस्क्यू टीम के आने में देरी हो रही है। तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। पिंजरे की व्यवस्था करने के साथ ही अन्य उपायों पर भी विचार किया जा रहा है। पन्ना से टीम रवाना हो चुकी है। शाम को 6 बजे तक वह दुर्गापुर पहुंच जाएगी।- चंद्रशेखर सिंह, डीएफओ, टीकमगढ़।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो