scriptजीवित महिला का सरपंच और सचिव ने बना दिया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र | Letter given to SDM District CEO for investigation | Patrika News

जीवित महिला का सरपंच और सचिव ने बना दिया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

locationटीकमगढ़Published: Feb 17, 2020 05:43:41 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्रामी पंचायत सुजानपुरा सरपंच और सचिव द्वारा चहेतों के नाम जमीन करवाने के लिए वृद्ध महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र पंचायत के प्रस्ताव में वर्ष २०१७ में बना दिया था। जबकि वृद्ध महिला की मृत्यु वर्ष २०१९ में देवपुर पंचायत में हुई है। पत्रिका की खबर एसडीएम ने जनपद पंचायत सीईओ को जांच के लिए पत्र लिखा है।

 Letter given to SDM District CEO for investigation

Letter given to SDM District CEO for investigation



टीकमगढ़.बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्रामी पंचायत सुजानपुरा सरपंच और सचिव द्वारा चहेतों के नाम जमीन करवाने के लिए वृद्ध महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र पंचायत के प्रस्ताव में वर्ष २०१७ में बना दिया था। जबकि वृद्ध महिला की मृत्यु वर्ष २०१९ में देवपुर पंचायत में हुई है। पत्रिका की खबर एसडीएम ने जनपद पंचायत सीईओ को जांच के लिए पत्र लिखा है।
पीडि़त की शिकायत पर तहसील के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच के साथ कर्मचारियों द्वारा पीडि़त पक्ष से राजीनाम करने के लिए दबाव बनाया गया। गांव में मामले का निपटारा करने के लिए पंचायत बैठाई गई। लेकिन पंचायत द्वारा मामलें का निराकरण नहीं किया गया। गंभीर मामला होने के कारण एसडीएम ने सरपंच और सचिव द्वारा बनाए गए फर्जी प्रमाण पत्र की जांच के लिए सीईओ को पत्र दिया है। शिकायत में पीडि़ता कहना था कि सुजानपुरा गांव में वृद्ध महिला को ग्राम पंचायत के प्रस्ताव में वर्ष २०१७ में मृत घोषित कर उसके नाम से पड़ी जमीन लोगों के नाम करा ली थी। जबकि उस वृद्ध महिला की मृत्यु वर्ष २०१९ फरवरी को देवपुर ग्राम पंचायत में पुत्री और दामाद के घर पर हुई। जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र वर्ष ८ सितम्बर २०१९ को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। मृतका के भतीजे श्रीराम यादव ने मामले की जांच के लिए एसडीएम से शिकायत की थी।
यह था मामला
सुजानपुरा निवासी श्रीराम यादव ने बताया कि गुदियाबाई पति बारेलाल यादव की तीन पुत्रिया थी। उन्होंने सभी पुत्रियों के विवाह कर दिए थे। इसके बाद उसके पति की मृत्यु हो गई थी। जिसके कारण गुदिया बाई ग्राम पंचायत देवपुर में छोटे दामाद के यहां १५ वर्ष पूर्व चली गई थी। लेकिन सुजानपुरा में गुदियाबाई के नाम कुछ जमीन पड़ी हुई थी। जमीन हड़पने के लिए सरपंच और सचिव ने वृद्ध का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर तहसील में पेश कर दिया। तहसीलदार ने बगैर जांच किए वृद्ध के नाम पड़ी जमीन को लोगों ने अपने नाम करवा लिया था। 

एक व्यक्ति के दो बनाए गए मृत्यु प्रमाण-पत्र
सुजानपुरा सरपंच और सचिव ने जमीन के लिए वृद्ध महिला गुदियाबाई यादव का मृत्यु होने का प्रस्ताव ग्रामसभा में ३१ अक्टूबर २०१७ को सभी पंचों और सरपंच सचिव के हस्ताक्षर लगाकर घोषित किया था। वहीं उसी वृद्ध महिला की मृत्यु १ फरवरी २०१९ को देवपुर में हो गई थी। उसकी मृत्यु का प्रमाण पत्र देवपुर ग्राम पंचायत द्वारा ८ सितम्बर २०१९ को जारी किया गया।
इनका कहना
यह गंभीर मामला है। जिसकी जांच के लिए जनपद पंचायत सीईओ को पत्र दिया है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद गुर्जर एसडीएम बल्देवगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो