scriptसार्वजनिक स्थलों पर लगे बैरन-फ्लैक्स हटाएं, आचार संहिता लागू | Lok Sabha Elections 2019 | Patrika News

सार्वजनिक स्थलों पर लगे बैरन-फ्लैक्स हटाएं, आचार संहिता लागू

locationटीकमगढ़Published: Mar 10, 2019 09:33:40 pm

Submitted by:

anil rawat

रविवार को प्रशासन ने आचार संहिता लगने के पूर्व ही शहर में सार्वजनिक स्थलों पर लगे तमाम राजनैतिक पार्टियों के झंडे, बैनर एवं होर्डिंग्स निकलवा दिए।

Lok Sabha Elections 2019

Lok Sabha Elections 2019

टीकमगढ़. आचर संहिता लगने के साथ ही प्रशासन भी अब चुनावी मोड में आ गया है। रविवार को प्रशासन ने आचार संहिता लगने के पूर्व ही शहर में सार्वजनिक स्थलों पर लगे तमाम राजनैतिक पार्टियों के झंडे, बैनर एवं होर्डिंग्स निकलवा दिए। प्रशासन ने नगर पालिका अमले के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।
रविवार को तहसीलदार सतीश वर्मा ने पुलिस एवं नपा अमले के साथ मिलकर पूरे शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई की। नपा अमले के साथ शहर में निकले तहसीलदार ने सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए बैनर-होर्डिंग्स और फ्लैक्सों को निकाला। प्रशासन ने पूरी सड़क के डिवाईडर पर लगे फ्लैक्सों के साथ ही हर चौराहों एवं अन्य स्थानों के फ्लैक्सों को भी निकाला। प्रशासन ने आचार संहित लगने के लिए लगभग 3 घंटे पहले ही यह कार्रवाई शुरू कर दी थी। इन सभी फ्लैक्सों को जब्त कर नपा के सुपुर्द कर दिया गया है।

लगभग 3 घंटे चली कार्रवाई: प्रशासन की यह कार्रवाई लगभग 3 घंटे चली। प्रशासन ने शहर के साथ ही अस्पताल से लेकर कलेक्ट्रेट तक के डिवाईडर एवं सड़क किनारे बिजली के खम्भों पर लगे सभी होर्डिंग्स निकाल लिए। इन होर्डिंग्स में सबसे ज्यादा होर्डिंग्स कांग्रेस एवं भाजपा से लोकसभा के लिए दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों के थे। इनके द्वारा विभिन्न अवसरों पर शुभकामनाओं के संदेश देते होर्डिंग्स लगाए गए थे।
दो माह मिलेगी मुक्ति: आचार संहित लगने के बाद लोगों को दो माह राजनैतिक होर्डिंग्स और बैनर से मुक्ति मिलेगी। विदित हो कि नपा द्वारा इसका टेंडर नही किया गया है और पूरे शहर में अवैध तरीकों से होर्डिंग्स-बैनर लगाए जाते है। जिसका जहां मन आता है, अपने होर्डिंग्स टांग जाता है। आम दिनों में शासन-प्रशासन का इन पर कोई ध्यान नही रहता है। अब आचार संहिता लगने के बाद लोगों को इससे निजात मिलेगी। सार्वजनिक स्थलों पर कहीं भी बिना अनुमति के होर्डिंग्स-बैनर नही लग सकेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो