scriptVideo भाभी की मदद से देवर ने किया था नाबालिग से दुष्कर्म, अब पहुंचे सलाखों के पीछे | Minor raped | Patrika News

Video भाभी की मदद से देवर ने किया था नाबालिग से दुष्कर्म, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

locationटीकमगढ़Published: Feb 15, 2018 12:38:19 pm

Submitted by:

anil rawat

थाना मोहनगढ़ के ग्राम सिकन्दर में एक नाबालिग किशोरी के साथ एक नाबालिग किशोर द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

टीकमगढ़. थाना मोहनगढ़ के ग्राम सिकन्दर में एक नाबालिग किशोरी के साथ एक नाबालिग किशोर द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस कार्य में किशोर की भाभी ने उसकी मदद की थी। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर आज गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पृथ्वीपुर एसडीओपी लज्जाशंकर मिश्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना मोहनगढ़ के ग्राम सिकन्दर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसकी सूचना पीडि़ता की मां ने 12 फरवरी को पुलिस को दी थी।

महिला ने बताया था कि 9 फरवरी को शाम 4 बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री हेंडपंप पर नहा रही थी। इसी दौरान गांव की बबीता केवट ने मेरी पुत्री को बतासे लेने के लिए अपने घर बुलाया और मेरी लड़की को अपने घर में बैठाकर बबीता वहां से चली गयी। उसके बाद वहां बबीता का 17 वर्षीय देवर आ पहुंचा और घर के दरवाजे बंद कर मेरी पुत्री का मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग आरोपी द्वारा किसी को भी इस घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसकी पुत्री ने डर के चलते इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। डरते-डरते 12 फरवरी को उसने अपनी मां को यह जानकारी दी। जिसके चलते मां ने अपनी पुत्री के साथ थाना मोहनगढ़ पहुंचकर इसी दिन मामले की सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग किशोर एवं उसकी भाभी बबीता केवट के विरूद्ध धारा 376 डी, 506 बी आईपीसी, 5/6 एवं 17 पॉस्को एक्ट के तहत मामला कायम कर लिया। मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी मोहनगढ़ आरपीएस चौहान, चौकी प्रभारी बंधाजी नीलमणि ठाकुर, एएसआई प्रदीप यादव, बीएल तिवारी, आरक्षक जितेन्द्र, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, हरेन्द्र, मनीष भदौरिया, रंजीत सिंह की टीम का गठन किया गया। जिसने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो