टीकमगढ़

मानूसन के लिए करना होगा 10 दिन का इंतजार

पिछले वर्ष की तुलना में 20 मिमी अधिक हो चुकी है प्री मानसून की बारिश

टीकमगढ़Jun 14, 2018 / 12:46 pm

anil rawat

monsoon arrive after june, monsoon delay 15 days in mp, Monsoon delayed, Monsoon reach Madhya Pradesh after June, Climate change to delay 2018 monsoon in MP

टीकमगढ़. भीषण गर्मी से जूझ रहे जिले के लोगों को अभी 10 दिन और मानसून का इंतजार करना होगा। कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जिले में मानसून आगमन की औसत तिथि 17-18 जून है। लेकिन इस बार मौसम में बड़ी नमी के कारण यह लगभग 4 से 5 दिन आगे जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में 22 से 24 जून के बीच बारिश के आगमन का अंदेशा जताया है।
सूखे के बीच भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत भरी फुहार के लिए अभी 10 दिन और इंतजार करना होगा। हालांकि प्री मानसून की बात करें, तो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में लगभग 20 मिमी बारिश अधिक हो चुकी है। इस वर्ष जिले में अब तक 27.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 7.4 मिमी पर था। प्री मानसून के कारण पूरे जिले में लोग तेज उमस और गर्मी से परेशान बने हुए है। वहीं चार दिन पूर्व हुई बारिश का असर भी अब मौसम से गायब हो चुका है, और तापमाने ने रफ्तार पकड़ ली है।
22 से सक्रिय होगा मानसून: कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक एके श्रीवास्तव का कहना है कि महाविद्यालय द्वारा पिछले 17 वर्ष के मानसून आगमन की तिथियों का अध्ययन किया गया है। इससे पता चलता है कि जिले में मानसून आने का औसत समय 17-18 जून है। श्रीवास्तव का कहना है कि 17 वर्षों में 8 बार मानसून देरी से आया है, शेष वर्षों में मानसून ने समय से जिले में दस्तक दी है।

उनका कहना है कि इस वर्ष मौसम में जो नमी बड़ी है, उसे देखते हुए इस वर्ष मानसून 22 से 24 जून के बीच जिले में प्रवेश करेगा। उन्होंने इस वर्ष भी औसम बारिश होने की संभावना जताई है।
पारे में आया उछाल: विदित हो कि 9 जून की शाम को मौसम में आए बदलाव के बाद शाम को लगभग आधा घंटे जोरदार बारिश हुई थी। इस बारिश के बाद पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई थी। 9 जून को जहां दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री था, वहीं बारिश के बाद 10 जून को 3.1 डिग्री की गिरावट के साथ यह 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था और न्यूनतम तापमान ने भी 6 अंक के गोते के साथ 24.6 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद साफ हुए मौसम के कारण तापमान में लगातार बड़ोत्तरी देखी जा रही है। बुधवार को दिन का अधिकत तापमान 41.8 एवं न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.