scriptखरीद के लिए ५ दिन शेष, केंद्रों पर नहीं पहुंच पाया बारदाना, ३९ हजार किसानों ने ही बेचा गेहूं | More than 3 lakh purchased wheat in the field, not paid to farmers, a | Patrika News

खरीद के लिए ५ दिन शेष, केंद्रों पर नहीं पहुंच पाया बारदाना, ३९ हजार किसानों ने ही बेचा गेहूं

locationटीकमगढ़Published: May 18, 2019 08:22:50 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

शुरूआती दौर में गेहूं की खरीदी में तेज तो की गई। लेकिन जैसे ही समय बीतता गया वैसे ही खरीद में ढीलापन दिखने लगा।

 More than 3 lakh purchased wheat in the field, not paid to farmers, amounting to 76 crores

More than 3 lakh purchased wheat in the field, not paid to farmers, amounting to 76 crores

टीकमगढ़.शुरूआती दौर में गेहूं की खरीदी में तेज तो की गई। लेकिन जैसे ही समय बीतता गया वैसे ही खरीद में ढीलापन दिखने लगा। केंद्रों पर लाखों क्विंटल खरीदा हुआ गेहूं मैदान में पड़ा हुआ है। वहीं परिवहन में देरी होने के कारण किसानों को भुगतान में बिलम्ब हो रहा है। इसके साथ ही केंद्रों पर बारदाना नहीं पहुंचने के कारण किसान वाहनों के साथ अनाज को केंद्रों पर रखे हुए है। वहीं खरीद की अंतिम तिथि के ५ दिन शेष है। जिसके कारण किसानों में चिंता बनी हुई है।
निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले के ९६ केंद्रों से ३९ हजार ५३२ किसानों से १५ लाख ७६ हजार ७८१ क्विंटल गेंहू खरीदा है। जहां खरीदे गए अनाज को केंद्रों से १२ लाख ५३ हजार ७५३ क्विंटल का परिवहन किया गया है। शेष खरीदा हुआ गेहूं ३ लाख २३० क्विंटल मैदान में पड़ा हुआ है। किसानों से खरीदे गए अनाज का भुगतान २ अरब १४ करोड़ रुपए कर दिया है। जिसमें किसानों का ७६ करोड़ १२ लाख ७७ हजार ४० रुपए बांकी है। जिसका भुगतान परिवहन के कारण नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही दोनों जिले के ३५ प्रतिशत केंद्रों पर बारदाना नहीं पहुंचा है। १० फीसदी केंद्रों पर १० हजार से अधिक क्विंटल अनाज नहीं खरीदा गया है। इसके साथ ही ५ फीसदी केंद्रों पर खरीद बंद रही। वहीं ५० फीसदी केंद्रों पर लाखों क्विंटल की तादाद में गेहूं खरीदा गया है। जिसके कारण किसानों में भुगतान को लेकर चिंता बनी हुई है। इसके साथ ही खरीद के ५ दिन शेष होने के कारण किसानों में चिंता बनी हुई है।
नहीं पहुंच रहा बारदाना, सस्ते दामों में बेच रहे अनाज
जिले के गुना, छिदारी, कुडीला, देरी, कोटरा, टीलाखेरा, फुटेर, सरकनपुर, पटौरी, सुजानुपरा, वैसा, मलगुवां, एरोरा, हीरापुर, हीरानगर, आलमपुरा, बम्हौरीकलां, पाली, पुरैनिया, महेबाचक्र, गौर, मोहनगढ़ और जतारा सहित जतारा क्षेत्र के खरीद केंद्रों पर बारदाना नहीं पहुंचा है। जिसके कारण किसानों को हफ्तों बारदाना का इंजतार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही खरीद के ५ शेष है। बारदाना नहीं मिलने के कारण किसानों को बाजार में सस्ते दामों में अनाज को बेचना पड़ रहा है।
परिवहन में हो रहा बिलम्ब, इसलिए नहीं हो रहा भुगतान
जिले के ४० फीसदी खरीद केंद्रों से परिवहन नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण इन समितियों के बाहर ३ लाख २३० क्विंटल अनाज खुले में पड़ा हुआ है। खरीदा हुआ अनाज खुले में पड़े रहने के कारण मवेशी भी मौका देख खा रहे है। जिले में १५० वाहनों द्वारा दोनों जिले की समितियों से परिवहन किया जा रहा है। कुछ समितियों के अनाज का परिवहन नहीं होने के कारण भुतान नहीं हो पा रहा है।

४० लाख बोरियों का किया बितरण, इसके बाद भी समितियों पर कमी
९६ खरीद केंद्रों पर नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा शुक्रवार को ४० लाख बोरियों का वितरण किया गया है। इसके बाद भी बारियों की मांग आए दिन बढ़ती जा रही है। बोरियां समय पर नहीं आने के कारण खरीदी पिछड़ गई है। जिसके कारण ४९ हजार ६२२ किसानों द्वारा समितियों पर अनाज नहीं बेच पाए है।
फैक्ट फायल
जिले में कुल खरीद केंद्र – ९६
पंजीकृत किसानों की संख्या – ८४१५४
पंजीकृत किसानों ने बेचा गेहूं – ३९५३२
२५ मार्च से १८ मई तक बेचा गया कुल अनाज – १५७६७८१
परिवहन किया गया कुल अनाज – १२ लाख ५३ हजार ७५३
परिवहन न होने से से खुले में पड़ा कुल अनाज – ३ लाख २३० क्विंटल
खरीदे गए अनाज की कुल राशि – २९०१२७७०४०
खरीदे गए अनाज का कुल भुगतान – २ अरब १४ करोड
बकाया राशि -७६१२७७०४०
दोनों जिले के समितियों से परिवहन करने वाले कुल वाहन – १५०
इनका कहना
दोनों जिले के खरीद केंद्रों से १५० वाहनों द्वारा गेहूं परिवहन किया जा रहा है। इसके साथ ही वेयर हाउस में अनाज आते ही किसानों का भुगतान किया जा रहा है। जहां- जहां बारदाना नहीं पहुंचा है। वहां कल ४० लाख बोरिया पहुंचाई गई है। २५ मई को खरीदी का समापन हो जाएगा।
एसडी बिरहा नागरिक आपूर्ति अधिकारी टीकमगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो