scriptसंपत्ति के मामले में सब पर भारी कांग्रेस के निवाड़ी प्रत्याशी | MP Election 2018 | Patrika News

संपत्ति के मामले में सब पर भारी कांग्रेस के निवाड़ी प्रत्याशी

locationटीकमगढ़Published: Nov 15, 2018 11:31:26 am

Submitted by:

anil rawat

पत्नि के पास है डेढ़ किलो सोने के आभूषण तो पति के पास है करोड़ों की संपत्ति

MP Election 2018

MP Election 2018

टीकमगढ़. चुनावी दंगल में अपना दम लड़ा रहे प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा मालदार निवाड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव है। उनके पास जहां करोड़ों की जमीन एवं अन्य अचल संपत्ति है, वहीं उनकी पत्नि भी आभूषणों की बड़ी शौकीन है। पत्नि के पास डेढ़ सोने के आभूषण है। यह जानकारी उन्होंने अपने नाम निर्देशन पत्र के साथ निर्वाचन कार्यालय को दी है।
इस बार के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने चुनावी दंगल में उतरे वैसे तो कम ही प्रत्याशी ऐसे है, जिनकी संपत्ति करोड़ों में न हो। लेकिन कुछ प्रत्याशी ऐसे है, जिनकी संपत्ति देख लोग हैरान हो रहे है। निवाड़ी विधानसभा से चुनावी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव ऐसे ही प्रत्याशियों में शामिल है। निवाड़ी प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव की पत्नि भी जेवरात की खासी शौकीन दिखाई देती है। उनके पास 10-20 तौला नही बल्कि पूरे डेढ़ किलो सोने के आभूषण है। कांग्रेस प्रत्याशी के ऊपर शासकीय कार्य में बाधा डालने का एक मामला भी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बड़ागांव थाने में दर्ज है। आईए जानते है कितनी है, उनकी चल, अचल संपत्ति।
सुरेन्द्र यादव, कांग्रेस प्रत्याशी
विधानसभा, निवाड़ी
नकदी 1 लाख स्वयं, 50 हजार पत्नि
वाहन 5.48 लाख स्वयं, 2.23 लाख पत्नि
आभूषण 100 ग्राम सोना, 3.2 लाख स्वयं, 1.4 किलो 44.80 लाख पत्नि
बैंक में जमा एवं अन्य प्रतिभूतियां 1.24 करोड़ स्वयं, 1.15 करोड़ पत्नि
(नकदी, वाहन एवं आभूषण सहित)
अचल संपत्ति 47.54 करोड़ स्वयं, 12.96 करोड़ पत्नि
संतान 3
हथियार कोई नही
आपराधिक मामला झांसी के बड़ागांव थाना में धारा 135ए, 136 एवं 353
विक्रम चौधरी, भाजपा प्रत्याशी
विधानसभा जतारा
नकदी 2 लाख स्वयं, 50 हजार पत्नि
वाहन 23.50 लाख स्वयं,
आभूषण 5 तौला सोने के 1.5 लाख स्वयं, 30 तौला, 60 लाख पत्नि
बैंक में जमा एवं अन्य प्रतिभूतियां 37 लाख स्वयं, 6.99 लाख पत्नि
(नकदी, वाहन एवं आभूषण सहित)
अचल संपत्ति 7.5 लाख स्वयं, 7.5 लाख पत्नि
संतान 3
हथियार कोई नही
आपराधिक मामला सागर में मारपीट की धारा 294, 323, 353, 332, 506 एवं 34 के
तहत मामला दर्ज, मामला न्यायालय में विचाराधीन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो