scriptसबसे पहले पुलिस जवानों ने किया मतदान, आज कर्मचारी डालेंगे वोट | MP Election 2018 | Patrika News

सबसे पहले पुलिस जवानों ने किया मतदान, आज कर्मचारी डालेंगे वोट

locationटीकमगढ़Published: Nov 22, 2018 12:26:26 pm

Submitted by:

anil rawat

विधानसभा चुनाव की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं बुधवार से निर्वाचन आयोग ने कर्मचारियों के डाक मतपत्र से मतदान शुरू करा दिया है।

MP Election 2018

MP Election 2018

टीकमगढ़. विधानसभा चुनाव की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं बुधवार से निर्वाचन आयोग ने कर्मचारियों के डाक मतपत्र से मतदान शुरू करा दिया है। बुधवार को पुलिस जवानों ने पांचों विधानसभाओं के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। इसके बाद कल से कर्मचारियों का मतदान शुरू होगा। वहीं 28 नवम्बर को सामान्य मतदान किया जाएगा।
बुधवार को स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 8 बजे से ही पुलिस कंट्रोल रूम में तमाम वरिष्ठ अधिकारियों एवं निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात किए गए पीठासीन अधिकारियों की उपस्थिति में मतदान किया। मतदान करने के लिए सुबह ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवान कंट्रोल रूम पहुंच गए थे। सभी ने अपने डाक मतपत्र लेकर उन्हें संबंधित अधिकारियों से हस्ताक्षर कराकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केन्द्र पर पुलिस के जवानों की लंबी कतारे लगी रही। मतदान करने के लिए सभी जवान उत्सुक दिखाई दे रहे थे। वहीं आरआई दिनेश लत्या भी पूरे समय वोटिंग कराने के लिए उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस एवं भाजपा के प्रतिनिधि भी मतदान केन्द्र पर रहे।

27 तक चलेगा कर्मचारियों का मतदान: कर्मचारियों के मतदान के विषय में जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि आज बुधवार को पुलिस बल के जवानों का मतदान कराया गया है। वहीं गुरूवार से प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मतदान कराया जाएगा। यह मतदान 22 से 24 नवम्बर तक होगा। इसके लिए कलेक्टे्रट में पुराने आरओ कक्षों में मतदान केन्द्र बनवाए गए है। वहीं इसके बाद 26 एवं 27 नवम्बर को मतदान सा मग्री वितरण स्थल केन्द्रीय विद्यालय में कर्मचारियों का मतदान कराया जाएगा। विदित हो कि विधानसभा चुनाव अब पूरी तरह से अपने रंग में आ गया है। वहीं लोगों के मन में भी अब चुनाव को लेकर आम राय बननी शुरू हो गई है। इस बार का चुनाव किस तरफ जाएगा यह कहना मुश्किल हो रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो