script

सबसे ज्यादा पैसा खर्च कर रहे भाजपा प्रत्याशी

locationटीकमगढ़Published: Nov 24, 2018 02:42:37 pm

Submitted by:

anil rawat

टीकमगढ़-निवाड़ी जिले की पांचों विधानसभाओं में हर जगह भाजपा प्रत्याशी ही सबसे ज्यादा पैसा प्रचार में उड़ा रहे है

MP Election 2018

MP Election 2018

टीकमगढ़. विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रूपए खर्च करने के मामले में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे दिखाई दे रहे है। टीकमगढ़-निवाड़ी जिले की पांचों विधानसभाओं में हर जगह भाजपा प्रत्याशी ही सबसे ज्यादा पैसा प्रचार में उड़ा रहे है। खर्च के मामले में टीकमगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरि सबसे आगे बने हुए है। उन्होंने अब तक अपने प्रचार पर 6 लाख से अधिक रूपए खर्च किए है।
विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार 28 लाख रूपए की सीमा तय की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद से निर्वाचन आयोग द्वारा हर प्रत्याशी के व्यय पर नजर रखी जा रही है। वहीं प्रत्याशियों को भी 3 या 7 दिन के अंदर अपने व्यय का ब्यौरा संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के पास पेश करने के निर्देश है। शुक्रवार तक पांचों विधानसभाओं के रिटर्निंग ऑफिसर के पास जो जानकारी उपस्थित थी, उसमें सबसे ज्यादा व्यय भाजपा के प्रत्याशियों का बताया जा रहा है। लेकिन यह व्यय निर्धारित की गई सीमा से कहीं कम है।

यह है व्यय की स्थिति: चुनाव प्रचार पर व्यय करने के मामले में भाजपा के टीकमगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी राकेश गिरि सबसे आगे बने हुए है। वह अब तक 612282 रूपए अपने प्रचार पर खर्च कर चुके है। उनके बाद दूसरे नंबर पर टीकमगढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह बुंदेला बने हुए है। यादवेन्द्र सिंह ने अब तक 489144 रूपए व्यय किए है। वहीं सपा के छक्की लाल कुशवाहा ने 213400 एवं आम आदमी पार्टी के वीरेन्द्र बडग़ैया ने 52400 रूपए व्यय किए है। व्यय के मामले में जतारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरिशंकर खटीक भी पीछे नही है। जतारा विधानसभा में अब तक प्रचार पर सबसे ज्यादा पैसा 351522 रूपए खटीक खर्च कर चुके है। यहां पर कांग्रेस समर्थित लोक तांत्रिक जनता दल के उम्मीदवार विक्रम चौधरी 203870 रूपए खर्च कर दूसरे नंबर है। वहीं बीएसपी के द्वारिका प्रसाद अहिरवार 197114 रूपए खर्च कर तीसरे स्थान पर है।
यहां भाजपा के बाद निर्दलीय आगे: यही हाल खरगापुर विधानसभा में है। यहां पर भाजपा के राहुल सिंह लोधी ने अपने प्रचार पर 340996 रूपए खर्च किए है। यहां पर खर्च के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी प्यारे लाल सोनी 214280 रूपए खर्च कर दूसरे नंबर पर है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चंदा सिंह गौर ने भी 118360 रूपए खर्च किए है। बीएसपी के अजय यादव ने 76150 एवं सपाक्स के आशीष रैकवार ने महज 13520 रूपए ही खर्च किए है। वहीं निवाड़ी विधानसभा में खर्च के मामले में सपा प्रत्याशी मीरा यादव सबसे आगे है। वह अब तक 296505 रूपए खर्च कर चुकी है, वहीं भाजपा के अनिल जैन ने 288417 रूपए खर्च किया है। यहां पर कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह यादव ने तो अपना व्यय लेखा ही प्रस्तुत नही किया है। खर्च के मामले में पृथ्वीपुर में भी भाजपा प्रत्याशी अभय प्रताप ङ्क्षसह यादव सबसे आगे बने हुए है। उन्होंने जहां अपने प्रचार पर 267514 रूपए खर्च किए है, वहीं कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह ने 210280, सपा के शिशुपाल यादव ने 195340 एवं बीएसपी के नंदराम कुशवाहा ने 115840 रूपए व्यय किए है।

ट्रेंडिंग वीडियो