scriptहमें भाजपा की नफरत, झूठ और क्रोध को प्यार से हटाना है | MP Election 2018 | Patrika News

हमें भाजपा की नफरत, झूठ और क्रोध को प्यार से हटाना है

locationटीकमगढ़Published: Nov 25, 2018 01:06:32 pm

Submitted by:

anil rawat

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया संकल्प सभा को संबोधित

MP Election 2018

MP Election 2018

टीकमगढ़. हमें भाजपा की नफरत, झूठ और क्रोध को प्यार से हटाना है। साढ़े चार साल पहले मोदी यह कह कर सत्ता में आए थे कि मुझे प्रधानमंत्री मत बनाओ, चौकीदार बनाओं। लेकिन यह नही बताया कि चौकीदार किसका। अब पता चला कि यह अपने उद्योगपति मित्रों का चौकीदार बनाने की बात कह रहे थे। भाजपा जनता के पैसों को अपने मित्र उद्योगपतियों की झोली में डाल रही है। भाजपा का एक भी मुख्यमंत्री ऐसा नही जो भ्रष्ट न हो। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहीं। राहुल गांधी शनिवार को स्थानीय नारायणदास खरे स्टेडियम में आए हुए थे।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि साढ़े चार पहले हर व्यक्ति के खातें में 15 लाख रूपए, हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार, किसानों को सही दाम करने की बात कर सत्ता मेें आए थे। कहते थे मुझे प्रधानमंत्री मत बनाओ चौकीदार बनाओं। लेकिन यह नही बताया कि यह अनिल अंबानी, नीरव मोदी, ललित मोदी के चौकीदार बनने आ रहे है। उन्होंने एक बार फिर से रफाल घोटाले की बात करते हुए कहा कि 35 हजार करोड़ रूपए में पूरे एक साल मनरेगा योजना संचालित होती है। इतना पैसा मोदी ने अनिल अंबानी की झोली में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि जिस रफाल विमान का सौदा यूपीए सरकार के समय में 526 करोड़ में हुआ था, वहीं विमान मोदी सरकार ने 1600 करोड़ में खरीदा है।
फ्रांस ने पूरे विश्व को रफाल का सच: उन्होंने कहा कि मोदी ने इस विमान का सौदा भी अनिल अंबानी की कंपनी से कराया। जिसने कभी जीवन में कागज का भी विमान नही बनाया। जिसकी कंपनी पर 45 हजार करोड़ का ऋण बताया है। जो कंपनी 10 दिन पहले बनाई गई हो। उसे यह ठेका दे दिया। उन्होंने कहा कि यह बात फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने विश्व मीडिया के सामने कह कर बताया कि हिंदोस्तान का प्रधानमंत्री चोर है। उन्होंने कहा कि जो पहले भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचार चिल्लाते थे अब वह इस मामले में एक शब्द भी नही बोल रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करने की बात कह कर सत्ता में आए मोदी के पास अब किसानों के लिए पैसे नही है, जबकि इन्होंने अपने 15 उद्योगपति मित्रों के 3 लाख 50 करोड़ के बैंक लोन माफ किए है।

व्यापम, ईटेंडरिंग पर करें केस: वहीं राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में पिछली चुनावी सभा में मैने गलती से भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री के बेटे के नाम बोल दिया। इस पर उन्होंने मुझ पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया। अब मैं उनसे कहता हूं कि वह मुझ पर व्यापाम घोटोला, ईटेंडङ्क्षरग घोटाले पर केस दर्ज करके दिखाएं।
हर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर लगेगे उद्योग: राहुल गांधी ने कहा कि मोदी किसानों का कर्जा माफ करने की बात कहते है। लेकिन नही करते। मैं आपसे वादा करता हूं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर 10 दिन में कर्जा माफ होगा। आप कर्नाटक, पंजाब में पता कर सकते है। मोदी मेक इन इंडिया की बात कहते है, लेकिन जिस मोबाईल से वह अपनी सेल्फी लेते है, वह मेड इन चाईना है। मैं कहता हूं कि कांग्रेस की सरकार आने पर हर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर फूड प्रोसेसिंग कारखाना लगाया जाएगा। जहां पर किसानों को जहां उनकी उपज का सही दाम मिलेगा, वहीं युवाओं को रोजगार मिलेगा। मैं आपकों विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस की सरकार आने पर देश का सबसे बड़ा अनाज उत्पादन करने वाला क्षेत्र बुंदेलखण्ड होगा।
श्रीराम यादव जी आप जैसे युवाओं को मिलेगा लोन: वहीं सभा में शामिल युवा श्रीराम यादव बैंकों से ऋण न मिलने की बात चिल्ला रहा था। इस पर राहुल गांधी ने उनका नाम पूछ कर कहा कि मोदी का मित्र नीरव मोदी 35 हजार करोड़ का ऋण लेकर फरार हो गए। लेकिन एक भी युवा को रोजगार नही दिया। यदि आपकों 20 लाख का ऋण मिल जाए तो आप अपना उद्योग स्थापित कर युवाओं को रोजगार दे सकते है। कांग्रेस की सरकार आने पर आप जैसे युवाओं को बैंक से ऋण दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी चायना से मुकाबले की बात कहते है। चायना में जहां 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलता है, वहीं हमारे देश में मात्र 450 युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
चौकीदार चोर है: मोदी ने कहा कि साढे चार साल पहले जब मोदी जनता के बीच आते थे और सभा करते थे तो मोदी कहते थे कि अच्छे दिन, तो जनता कहती थी आएंगे। लेकिन अब समय बदल गया है। राहुल गांधी मंच से कहते है कि चौकीदार, तो पूरी जनता एक चिल्लाती है चोर है। इससे पूरी सभा स्थल पर हंसी झूट जाती है।
अब तबा बदलना है: राहुल गांधी ने कहा कि एक महिला ने कांग्रेस कार्यकर्ता से कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार आ रही है। तो कार्यकर्ता ने पूछा आपकों कैसे पता। इस पर महिला ने कहा कि 10 साल में तबा खराब हो जाता है। उस पर रोटी सेंकने से वह जल जाती है। इससे तबा बदलना पड़ता है। अब तो प्रदेश में भाजपा सरकार का तबा 15 साल पुराना हो गया है और रोटियां जलने लगी है। अब इसे भी बदलना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो