scriptElection 2018 News : भाजपा के टीकमगढ़ और पृथ्वीपुर प्रत्याशियों की पत्नियां भी करोड़पति | MP Election 2018 candidate affidavits download pdf | Patrika News

Election 2018 News : भाजपा के टीकमगढ़ और पृथ्वीपुर प्रत्याशियों की पत्नियां भी करोड़पति

locationटीकमगढ़Published: Nov 11, 2018 01:39:12 pm

Submitted by:

anil rawat

भाजपा ने इस बार टीकमगढ़ और पृथ्वीपुर विधानसभा से नए चेहरों को मौका दिया है। टीकमगढ़ राकेश गिरि किस्मत अजमा रहे है, पृथ्वीपुर से अभय यादव पर दाव खेला है।

MP Election 2018

MP Election 2018

टीकमगढ़. भाजपा ने इस बार टीकमगढ़ और पृथ्वीपुर विधानसभा से दो नए चेहरों को मौका दिया है। टीकमगढ़ से जहां नपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश गिरि अपनी किस्मत अजमा रहे है, वहीं पृथ्वीपुर से पार्टी ने भाजपा जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह यादव पर दाव खेला है। यह दोनों पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे है। इनके द्वारा दायर किए गए नामांकन पत्रों में अपनी संपत्ति का भी ब्यौरा दिया गया है। इनके द्वारा दायर संपत्ति के ब्यौरे से साफ हो रहा है कि इनकी पत्नियां कहीं ज्यादा संपत्ति बाली है।
टीकमगढ़ विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी की पत्नि लक्ष्मी गिरि के पास अपने पति से कहीं अधिक संपत्ति है। लक्ष्मी गिरि के पास जहां 16.64 लाख के गहने है, वहीं 10.35 करोड़ की अचल संपत्ति है। जबकि उनके पति के पास 3.42 करोड़ की संपत्ति है। इसके साथ ही राकेश गिरि के ऊपर कई मामले भी न्यायालय में विचाराधीन है।
करोड़पति है भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरि
विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़, पार्टी-भाजपा
नकद राशि 8.10 लाख स्वयं, 3.25 लाख पत्नि
आभूषण 7.93 लाख स्वयं, 16.64 लाख पत्नि एवं आधा किलो चांदी
बैंक में जमा एवं अन्य प्रतिभूमियां 41.52 लाख स्वयं, 19.67 लाख पत्नि
भूमि एवं अन्य अचल संपत्तियां 3.42 करोड़ स्वयं, 10.35 करोड़ पत्नि
आपराधिक प्रकरण बाल विवाह, अवैध कॉलोनी निर्माण के मामले न्यायालय में विचाराधीन
MP Election 2018
यही हाल पृथ्वीपुर से पहली बार चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह यादव की है। अभय के बराबर ही उनकी पत्नि के पास भी संपत्ति है। अभय की पत्नि के पास जहां 22 लाख रूपए के सोने के गहने है वहीं 10 किलो चांदी के जेवरात और बर्तन भी उनके पास है। वहीं बैंक में जमा रकम और प्रत्याभूतियों के मामले में भी वह अपने पति से आगे है। अभय के पास जहां बैंक जमाओं की राशि 19 लाख रूपए है, वहीं उनकी पत्नि के पास 21 लाख। अचल संपत्ति के मामले में वह अपने पति के समकक्ष ही है। अभय की अचल संपत्ति जहां 98 लाख रूपए है, वहीं उनकी पत्नि की 91 लाख रूपए।
पति से ज्यादा चल संपत्ति है पत्नि के पास
विधानसभा क्षेत्र पृथ्वीपुर, पार्टी भाजपा
प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह यादव
नकद राशि 19.8 हजार स्वयं, 15.5 हजार पत्नि
आभूषण 2.5 लाख स्वयं, 22 लाख पत्नि एवं 10 किलो चांदी
बैंक में जमा एवं अन्य प्रतिभूतियां 19 लाख स्वयं, 21 लाख पत्नि
भूमि एवं अन्य अचल संपत्तियां 98.50 लाख स्वयं, 91.50 लाख पत्नि
आपराधिक प्रकरण कोई नही
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो