scriptLive Updates MP Election 2018 result Tikamgarh : 5वां राउण्ड कांग्रेस तीन पर आगे, भाजपा दो पर, सभी विधानसभा सीट का यहां मिलेगी हर समय की खबर | Mp election results 2018 live updates from Tikamgarh | Patrika News

Live Updates MP Election 2018 result Tikamgarh : 5वां राउण्ड कांग्रेस तीन पर आगे, भाजपा दो पर, सभी विधानसभा सीट का यहां मिलेगी हर समय की खबर

locationटीकमगढ़Published: Dec 11, 2018 02:35:18 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

इस पल का न केवल जनता को वरन नेताओं को भी काफी इंतजार था

Mp election results 2018 live updates from Tikamgarh

Mp election results 2018 live updates from Tikamgarh

टीकमगढ़. जिले की सभी 5 विधानसभा के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। टीकमगढ़ विधानसभा से 17, जतारा से 12, पृथ्वीपुर से 19, निवाड़ी से 18 और खरगापुर से 18 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में कैद है। डाक मतपत्र की गणना पूरी हो चुकी है अब ईवीएम से गणना शुरू होगी। पहले राउंड में टीकमगढ़ जिले की पांच सीटों पर तीन पर कांग्रेस तो दो पर भाजपा आगे। दूसरे राउंड की मतगणना शुरू। भाजपा अनिल जैन 3006, सपा मीरा यादव 1740 । दूसरे राउंड में तीन पर भाजपा दो पर कांग्रेस आगे। पृथ्वीपुर में कांग्रेस 940 से आगे, निवाड़ी भाजपा 2400 से आगे, खरगापुर कांग्रेस 1957 से आगे, यहां कांग्रेस का कब्जा है। उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी भाजपा प्रत्याशी हैं, टीकमगढ़ भाजपा 1027 से आगे, सिटिंग विधायक केके श्रीवास्तव का टिकट काटकर नपा अध्यक्ष राकेश गिरी को दिया गया था और जतारा भाजपा 1500 से आगे यहां से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी न उतारकर लोकतांत्रिक जनता दल को समर्थन दिया है। इसके लिए आप समय-समय पर इस लिंक को खोलकर लाइव अपडेट्स में सभी पल-पल की अपडेट पढ़ सकते हैं। साथ ही अपने लोगों के साथ इस लिंक को सांझा कर उन्हें भी मतगणना स्थल से पत्रिका के साथ सीधा जोड़ सकते हैं।

 

Live Updates :

mp election 2018 result tikamgarh

टीकमगढ़ पांच राउण्ड कांग्रेस तीन पर आगे, भाजपा दो पर
पृथ्वीपुर- कांग्रेस 6443 से आगे
निवाड़ी- भाजपा 3000 से आगे
खरगापुर- काँग्रेस 1300 से आगे
टीकमगढ़- कॉंग्रेस 1024 से आगे
जतारा- भाजपा 9400 से आगे

11.30. दूसरा राउंड

पृथ्वीपुर- कांग्रेस 940 से आगे
निवाड़ी- भाजपा 2400 से आगे
खरगापुर- कांग्रेस 1300 से आगे
टीकमगढ़-भाजपा-1027 से आगे
जतारा- भाजपा 1500 से आगे

9.30.पहले राउंड में
टीकमगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी 110 वोटों से आगे
जतारा में कांग्रेस प्रत्याशी 200 वोटों से आगे
पृथ्वीपुर में कांग्रेस प्रत्यशी 582 वोटों से आगे
निवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी 660 से आगे
खरगापुर में भाजपा प्रत्यशी 300 वोटों से

8.15:

8.05:बजे स्ट्रांग रुम खुले और मतपत्रों की गिनती शुरू

BJP CANDIDATE

४३- टीकमगढ़ – राकेश गिरी
४४- जतारा – हरिशंकर खटिक
४५- पृथ्वीपुर – अभय यादव
४६ – निमाड़ी – अनिल जैन
४७- खरगापुर – राहुल लोधी

कांग्रेस के
43 – टीकमगढ – यादवेन्द्र सिंह
४४ – जतारा – लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ी
45 – पृथ्वीपुर – ब्रजेन्द्र सिंह राठौर
46 – निवाड़ी – कैप्टन सुरेन्द्र सिंह यादव
47 – खरगापुर – चंदा सिंह गौर के बीच है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो