scriptमेंटेनेंस के दावें खोखले, मुशीबत बनी शहर की टूटी सड़कें | MPRDC silence with NAPA and PWD | Patrika News

मेंटेनेंस के दावें खोखले, मुशीबत बनी शहर की टूटी सड़कें

locationटीकमगढ़Published: Sep 14, 2020 08:46:58 am

Submitted by:

akhilesh lodhi

.शहर को जोडऩे वाली सड़के राहगीरों को चोटिल कर रही है।

pwd

pwd

टीकमगढ़.शहर को जोडऩे वाली सड़के राहगीरों को चोटिल कर रही है। वहीं सड़कों पर छाए धूल के गुब्बार से लोगों की आंखों में संक्रमण, जलन से लगातार आंसू आने, एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश से ज्यादातर शहर की सड़कों के परखच्चे उड़ गए थे। जिसके कारण नगरपालिका के साथ अन्य जिम्मेदार विभागों द्वारा मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन उनके किए गए मेंटेनेंस की पोल सड़कों पर चलने वाले वाहनों ने कुछ ही दिनों में खोल कर रख दी है। जहां राहगीरों के साथ वाहन चालको ंको भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
टूटने लगा जेल रोड़
शहर की सबसे मंहगी जेल रोड़ का निर्माण कुछ ही वर्ष पूर्ण किया था। लेकिन यह रोड़ कई जगहों से टूटने लगी है। निर्माण के दौरान इस गुणवत्ताहीन रोड़ का विरोध सामाजिक संगठनों के साथ अन्य लोगों द्वारा किया गया था। इसके बाद जिम्मेदारों द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि यह रोड़ कई जगहोंं से टूटने लगी है। जिससे वाहन चालकों के साथ उस पर चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक महीना पहले भरे गए गड्ढों से निकला सीमेंट
एक महीना पहले छतरपुर रोड़ के साथ झांसी रोड़ के गड्ढों को नगरपालिका द्वारा भरा गया था। मेंटेनेंस के बाद इस रोड़ से गिट्टी निकलना शुरू हो गया है। रोड़ पर वाहन जाते समय एक दूसरे में गिट्टी का लगना शुरू हो गया है। जिसके कारण वाहन चालक घायल हो रहे है।
इन सड़कों पर हुई बड़े-बड़े गड्ढें
अस्पताल से लेकर कलेक्ट्रेट तक दोनों ओर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढें हो गए है। इसके साथ ही अस्पताल से अम्बेडकर तब और अम्बेडकर से नया बस स्टेण्ड तक गड्ढे हो गए है। जिनमें वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो