scriptगाय के लिए नहीं उगाया चारा, पटवारी, सचिव निलंबित | No-grown fodder, patwari, secretary suspended for cow | Patrika News

गाय के लिए नहीं उगाया चारा, पटवारी, सचिव निलंबित

locationटीकमगढ़Published: Jul 26, 2019 01:56:15 am

Submitted by:

vishnu soni

ग्राम प्रधान से मांगा स्पष्टीकरण, डीएम ने की कार्रवाई

No-grown fodder, patwari, secretary suspended for cow

गाय के लिए नहीं उगाया चारा, पटवारी, सचिव निलंबित

ललितपुर.जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने गौवंश वन्य विहार भौरसील, विकासखण्ड जखौरा तहसील तथा गौवंश आश्रय स्थल कारीपहाड़ी, विकासखण्ड जखौरा, तहसील तालबेहट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सर्वप्रथम गौवंश वन्य विहार भौरसील में गौवंश के लिए उपलब्ध भूसा, पानी, शेड, चरनी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां 4 शेड तथा 3 चरही का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही गौवंश के लिए मनरेगा के तहत एक कूप का निर्माण कराया गया है। जिलाधिकारी कुएं कीे व्यवस्थित रूप से मरम्मत करने, मनरेगा के तहत ही दो अतिरिक्त शेड निर्माण करवाने तथा 2 बड़ी चरही बनवाने के निर्देश दिए।गौवंश आश्रय स्थल कारी पहाड़ी में मुख्यद्वार पर ताला लगा हुआ पाया गया। मौके पर मात्र 5 आदमी ही उपस्थित मिले। बताया गया इस गौवंश आश्रय स्थल में 900 गौवंश वर्तमान समय में संरक्षित हैं। गौवंश के लिए 5 शेड व 3 चरही बनी हुई है।50 क्विंटल भूसा गौवंश के लिए उपलब्ध था किन्तु गौवंश आश्रय स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा गौवंश को समय पर खाने के लिए भूसा नहीं दिया जा रहा था। पशु चिकित्सा अधिकारी बांसी अनुपस्थित थे। आश्रय स्थल में गौवंश के संरक्षण से सम्बंधित घोर लापरवाही पाई गई।
यहां पर 40 एकड़ भूमि में चारा उगाया जाना था, जिसमें से केवल 3 एकड़ भूमि पर ही चारे को उगाया गया। इस पर जिलाधिकारी लेखपाल राजकुमार एवं पंचायत सचिव रवि गोस्वामी को निलंबित करने के आदेश दिए व ग्राम प्रधान सुजान सिंह को स्पष्टीकरण के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी तालबेहट कृष्ण कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, जखौरा एवं पशु चिकित्सा अधिकारी बांसी डॉ. प्रशान्त कुमार नायक को जमकर फटकार लगाई।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी तालबेहट को गोवंश आश्रय स्थल कारीपहाड़ी में गायों के लिए पर्याप्त भासा एवं पानी की व्यवस्था करने तथा यहां पर 20 लोगों को और लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कारर्वा करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी तालबेहट कृष्ण कुमार, तहसीलदार ललितपुर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके शाक्य सहित ग्राम प्रधान सुजान सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो