टीकमगढ़

२९ मार्च से समर्थन मूल्य खरीद होनी थी शुरू

शासन द्वारा २९ मार्च से समर्थन मूल्य उर्पाजन के तहत खरीद शुरु की जानी थी, लेकिन खरीद केंद्रों पर जिला प्रशासन की कोई तैयारी नहीं मिली है। ना ही वहां पर गेहूं लेकर किसान पहुंचे है। गेहूंं को केंद्रों पर ले जाने के लिए किसानों ने स्लॉट्स बुक भी नहीं कराए है।

टीकमगढ़Mar 29, 2024 / 06:42 pm

akhilesh lodhi

No preparation found at the centre, farmers did not even book slots

टीकमगढ़. शासन द्वारा २९ मार्च से समर्थन मूल्य उर्पाजन के तहत खरीद शुरु की जानी थी, लेकिन खरीद केंद्रों पर जिला प्रशासन की कोई तैयारी नहीं मिली है। ना ही वहां पर गेहूं लेकर किसान पहुंचे है। गेहूंं को केंद्रों पर ले जाने के लिए किसानों ने स्लॉट्स बुक भी नहीं कराए है। हालांकि शुक्रवार को गुुड फ्राइडे। जिसके अवकाश के चलते तैयारियां नहीं हुई है। लेकिन वेयर हाउस के कर्मचारी अवकाश को नहीं मान रहे है।
शुक्रवार की सुबह ११:२२ बजे पत्रिका की टीम कृषि उपज मंडी के वेयर हाउस पर पहुुुंची। जहां का मैदान कचरा में तब्दील थी। यहां पर नयाखेरा समिति की पहले खरीदी होती आई है। बडौरा घाट के वेयर हाउस पर सन्नाटा छाया हुआ था। सुबह ११:५६ बजे बडौरा के दोनों वेयर हाउस पर जानकार देखा। वहां के कर्मचारियों ने बताया कि दो केंद्रों के कर्मचारी आ गए है। लेकिन किसान नहीं आए है। जब वेयर हाउस मैदान और वेयर हाउस के पास देखा तो कोई नहीं था।
बडौरा वेयर हाउस के कर्मचारी जशवंत सिंह दोहरे ने बताया कि २९ मार्च से समर्थन मूल्य के तहत खरीद की जानी थी। बड़ागांव खुर्द, बहादुरपुर और नयाखेरा समिति के केंद्र की जानकारी है। बाकी केंद्रों की सूची नहीं आई है।
वेयर हाउसों पर दिखाई दिया सन्नाटा, प्रशासन की नहीं थी कोई तैयारी
पत्रिका की टीम ने २९ मार्च की सुबह ११: २२ बजे से दोपहर १:३५ बजे तक कृषि उपज मंडी, बडौरा वेयर हाउस के सभी वेयर हाउस स्थान, मवई, मजना के साथ अन्य स्थानों पर देखा तो सन्नाटा छाया हुआ था। खरीद केंद्र के नाम पर प्रशासन और जिम्मेदार विभाग की कोई तैयारी नहीं थी। इन स्थानों पर वहां का कर्मचारी भी नहीं था। जिससे खरीद शुभारंभ की जानकारी भी ले सकें।

नहीं किए स्लॉट्स बुक
जिला खाद्य विभाग के कर्मचारी ने बताया कि ४० के करीब खरीद केंद्र स्थापित किए गए है। लेकिन किसी भी किसान ने स्लॉट्स बुक नहीं कराए है। बताया कि ३१ मार्च किसानों के पंजीयन किए जा रहे है। अन्य अधिकारियों ने बताया कि अभी खरीद केंद्रों की स्थापना नहीं हुई है। शुक्रवार की शाम ४ बजे से कलेक्टर बैठक लेंगे।
१० या १५ अप्रेल से आएगा अनाज
किसान मातादीन राजपूत, रामेश्वर यादव, रामस्वरूप कुशवाहा ने बताया कि हाल ही में गेंहू की कटाई चरम सीमा पर है। काम के लिए मजदूर नहीं मिल रहे है। शासन ने २९ मार्च से समर्थन मूल्य खरीद की तारीख तय की है, लेकिन अभी गेहूं की फसल की थ्रेसिंग नहीं हुई है। १० अप्रेल या फिर १५ अप्रेल से खरीद केंद्रों पर अनाज जाने लगेगा।
इनका कहना
२९ मार्च से समर्थन मूल्य की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन आज केंद्रों पर किसानों नहीं पहुंचा है। स्लॉट्स बुक भी नहीं है। ४० के करीब खरीद केंद्र स्थापित किए गए है। विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है।
ललित मेहरा, कनिष्ठ खाद्य अधिकारी टीकमगढ़।

Hindi News / Tikamgarh / २९ मार्च से समर्थन मूल्य खरीद होनी थी शुरू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.