scriptफूलबाग, रायप्रवीण महज के साथ ही अन्य बाग हो रहे गुलजार | Orchha Festival | Patrika News

फूलबाग, रायप्रवीण महज के साथ ही अन्य बाग हो रहे गुलजार

locationटीकमगढ़Published: Feb 08, 2020 08:23:30 pm

Submitted by:

anil rawat

ओरछा महोत्सव: लौट रही बागों की समृद्ध विरासत

Orchha Festival

Orchha Festival

टीकमगढ़/ओरछा. ओरछा महोत्सव यहां की प्राचीन ऐतिहासिक समृद्धि को फिर से वापस लाता दिख रहा है। ओरछा महोत्सव को लेकर प्रशासन इसकी रंगत बदलने में लगा हुआ है। ऐसे में यहां के प्राचीन बागों की रंगत भी लौटने लगी है। प्रशासन ने 15 फरवरी तक सभी कार्य पूर्ण करने की डेड लाईन तय की है।


ओरछा महोत्सव में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक यहां से ओरछा की बिलकुल ही बदली छवि अपने साथ लेकर जाएंगे। यहां पर जहां पूरे शहर को श्रीरामराजा मंदिर के रंग में क्रीम करने में लगा है, वहीं यहां के महज, छतरियों एवं अन्य पुरातत्व महत्व के स्मारकों का जीर्णोद्धार का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अब प्रशासन मुख्य रूप से यहां के प्राचीन विशाल बाग-बगीचों की रंगत लौटाने में लगा हुआ है।

 

जोर-शोर से चल रहा काम: इन दिनों स्थानीय फूल बाग एवं राय प्रवीण महल के बाग में जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है। फूलबाग में जहां जयपुरी पत्थर से पूरा फुटपाथ तैयार किया जा चुका है, वहीं रैलिंग का काम किया जा रहा है। वहीं राय प्रवीण महल के विशाल बगीजें में भी प्रशासन ने काम शुरू करा दिया है। निर्माण कार्य होने के बाद यहां पर आकर्षक फूल एवं दूसरे शोवर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए शीश महल एवं जहांगीर महल के पास भी हेरीटेज पार्क का निर्माण किया जा रहा है।


पूरे होटल हुए बुक: ओरछा महोत्सव को लेकर प्रशासन ने ओरछा के सभी प्रमुख होटलों को बुक कर लिया है। इन होटलों को 5 से लेकर 8 मार्च तक के लिए बुक किया गया है। आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को प्रशासन द्वारा इन होटलों में स्टे कराया जाएगा।


कलेक्टर ने लिया व्यंजनों का जायका: वहीं ओरछा महोत्सव की तैयारियों में लगा प्रशासन इसे लेकर किसी प्रकार की कमी छोडऩा नहीं चाहता है। ओरछा में विकास कार्यों का निरीक्षण करने आए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां के रेस्टोरेंट में खाना खाया और देशी व्यंजनों के विषय में पूछा। यहां पर रेस्टोरेंट में कलेक्टर ने कद्दू, बेसन गट्टा एवं मिक्स चटनी के साथ रोटी खाई। रेस्टोरेंट संचालक पर्वतलाल केवट ने बताया कि उसके यहां यहां आर्गेनिक तरीके से सब्जियों उगाई जाती है और उन्हीं की सब्जी बनाता है। कलेक्टर ने ओरछा महोत्सव पर खास कर बुंदेली व्यंजन बनाने की बात कहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो