scriptवन जीवों के विषय में छात्राओं ने किया संवाद | Organized in girls college | Patrika News

वन जीवों के विषय में छात्राओं ने किया संवाद

locationटीकमगढ़Published: Dec 14, 2019 12:20:59 pm

Submitted by:

anil rawat

कन्या महाविद्यालय में हुआ आयोजन

Organized in girls college

Organized in girls college

टीकमगढ़. जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष द्वारा कन्या महाविद्यालय में संवाद श्रंखला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक शुक्रवार को होने वाले इस आयोजन में इस बार डीएफओ ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें वन्य जीवों के बारें में जानकारी दी। इसके साथ ही शासकीय सेवा के किए किस प्रकार से तैयारी करें, इसकी भी जानकारी दी।


शुक्रवार को कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष रजनी पूनम जायसवाल एवं डीएफओ एसपीएस सेंगर ने महाविद्यालय की छात्राओं से संवाद किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जयसवाल ने छात्राओं से पहले उनकी समस्याएं जानी। वहीं डीएफओ सेंगर ने छात्राओं को वन, जंगल एवं जानवरों के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि मानव जीवन के लिए भी इन जीवों का कैसा महात्व है।

 

 

उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण को नजदीक से पहचानने के लिए इनका भ्रमण करना चाहिए। हम इनके जितने करीब होंगे हमारी वन संपदा उतनी ही सुरक्षित होगी। वहीं उन्होंने छात्राओं को शासकीय सेवा की तैयारी करने, उनकी परीक्षाओं, तैयारियों के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम अपनी जीवन के लिए एक लक्ष्य तय करें। फिर पूरे जुनून से उसे पूरा करने में जुट जाए। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधा-रोपण करने की बात कहीं। इस पर अध्यक्ष जयसवाल ने जल्द ही सभी छात्राओं को एक-एक पौधा उपलब्ध कराकर उसे रोपने की बात कहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो