शिकायत रजिस्टर और पेटी नहीं दे रही दिखाई
यात्री बीपी सिंह और राकेश कुम्हार ने बताया कि ट्रेन देरी आए तो यात्रियों को जानकारी नहीं मिलती है। इसके ही रेलवे स्टेशन पर अच्छा और बुरा के लिए शिकायत रजिस्टर नहीं मिलता है। इसके साथ ही शिकायत पेटी भी दिखाई नहीं दी है। पूछा भी, लेकिन जबाब नहीं दिया है। जिसके कारण यात्रियों के अधिकारों को दबाया जा रहा है।
इनका कहना
यात्रियों को रेलवे विभाग द्वारा लगातार सुविधाएं दी जा रही है। टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का वॉटर कूलर खराब है उसकी जानकारी दे दी गई है। जल्द ही उसमें सुधार किया जाएगा। इसके साथ यात्री प्रतिक्षालय में पंखें नहीं है तो उसमें पंखों को लगाया जाएगा। देरी से आने वाली ट्रेन की जानकारी यात्रियों को देने का प्रयास किया जाएगा।
मनोज सिंह पीआरओ झांसी रेलवे जंक्शन।