scriptकलेक्टर ने मामौन पहाड़ी पहुंच कर देखा अपना पौधा, किया सम्मान | Plantation | Patrika News

कलेक्टर ने मामौन पहाड़ी पहुंच कर देखा अपना पौधा, किया सम्मान

locationटीकमगढ़Published: Dec 08, 2019 08:30:31 pm

Submitted by:

anil rawat

यहां आकर शांति मिलती है, यह पौधा मेरी स्मृति रहेगा

Plantation

Plantation

टीकमगढ़. टीकमगढ़ पर्यावरण के लिहाज से बहुत समृद्ध है। इसका संरक्षण जरूरी है। इस पहाड़ी पर जिस प्रकार से पौधारोपण कर उसका संरक्षण किया गया है, यह सराहनीय है। यहां आकर शांति मिलती है। मेरे द्वारा लगाया गया पौधा, यहां पर मेरी स्मृति रहेगा। यह बात कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने मामौन पहाड़ी पर कही। वह यहां पर किए गए पौधारोपण को देखने पहुंचने थे।


स्थानांतरण होने पर जिले से जाने के पूर्व रविवार को कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन मामौन पहाड़ी पहुंंचे। जुलाई माह में यहां पर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए संजक नायक द्वारा पौधा-रोपण अभियान चलाया गया था। इस अभियान में कलेक्टर, एसपी, पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह सहित जिले के तमाम जनप्रतिनिधि एवं पर्यावरणप्रेमी पहुंचे थे। यहां पर सभी ने मिलकर 200 पौधे रोपे थे।

 

निरंतर इनकी देख-रेख होने से सभी पौधे जीवित है। कुछ पौधों की ऊंचाई तो 8 फीट हो गई है। कलेक्टर ने जिले से जाने के पूर्व मामौन पहाड़ी पहुंच कर इन पौधों को देखा। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ का पर्यावरण महानगरों की तुलना में बहुत अच्छा है। ऐसे काम यहां के पर्यावरण को और भी समृद्ध करेंगे। इस अवसर पर संजय नायक ने उन्हें स्मृति चिंह भेंट कर उनका सम्मान किया।

 

संजय नायक ने कहा कि आपके द्वारा शिक्षा एवं पर्यावरण के लिए किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। इस अवसर पर शनि मंदिर ट्रस्ट के विपित श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, बॉबी, प्रदीप मिश्रा, राजेन्द्र ङ्क्षसंह परमार, आनंद, तारकेश्वर त्रिपाठी, हर्षेश सोनी, ध्रुव मिश्रा, शैलेन्द्र द्विवेदी, सुभाष चंद्र वैद्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो