टीकमगढ़

ढोंगा मैदान का नहीं हो पा रहा समतलीयकरण

माता बेटी बाई खेल मैदान ढोंगा में २२ प्रकार के खेलों के मैदान को बनाया जाएगा। यह योजना प्रशासन द्वारा बनाई गई है।

टीकमगढ़Feb 24, 2020 / 04:44 pm

akhilesh lodhi

Playground designed for 22 types of sports


टीकमगढ़.माता बेटी बाई खेल मैदान ढोंगा में २२ प्रकार के खेलों के मैदान को बनाया जाएगा। यह योजना प्रशासन द्वारा बनाई गई है। लेकिन यह योजना खिलाडियों के लिए सपना बनकर रह गई है। इस योजना को सफल बनाने के लिए नपा के ठेकेदारों ने न तो मैदान का समतलीय करण किया और न ही खेल मैदान को बढावा दिया है। जिसके कारण खिलाडियों में निराशा देखी जा रही है।
ढोंगा मैदान निवाड़ी टीकमगढ़ जिले का ५० एकड़ से अधिक सबसे से बड़ा मैदान है। ढोंगा मैदान के चारों ओर बाण्उड्रीवाल की लम्बाई डेढ़ किमी से अधिक है। जिसका स्टीमेट ९३ लाख रुपए रखा गया था। निर्माण का शुभारंभ वर्ष २०१२-१३ में किया गया था। जिसकी लागत १ करोड़ २० लाख रुपए रखी गई थी। ठेकेदार और विभाग की अनबन के चलते खेल मैदान की लेवलिंग और पुराव का कार्य करीब डेढ़ से दो वर्षो से अधूरा पड़ा है।

३६ करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
ढोंगा मैदान में ३६ करोड़ की लागत से २२ प्रकार के खेल स्टेडियमों के साथ सौंदर्यीकरण किया जाना है। लेकिन नगर पालिका की तानाशाही रवैया के कारण बाण्उड्रीबाल निर्माण तो हो गई। लेकिन पुराव अधर में लटका हुआ है। नगरपालिका ठेकेदार द्वारा कुछ दिन पहले मैदान का समतलीयकरण किया गया है। लेकिन ठेकेदार उसे छोड़ कर भाग गए है।
दो वर्षो से अधूरा पड़ा ढोंगा मैदान
ढोंगा मैदान में दो वर्ष पहले मैदान को समतल करने के लिए हजारों ट्राली मिट्टी मुरम डलवाई गई थी। लेकिन जब आज तक उस मुरम को फैलाया नहीं गया है। नोटिस के बाद एक सप्ताह पूर्व मिट्टी मुरम को फैलाने का कार्य किया गया था। लेकिन कुछ कारण से यह कार्य रूक गया है।
इनका कहना
मामले की जानकारी नहीं है। उपयंत्री से चर्चा करके ढोंगा मैदान के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए जाएगें। इसके साथ ही लापरवाह ठेकेदार और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
एमए सिद्दकी प्रभारी सीएमओ नगर पालिका टीकमगढ़।

Home / Tikamgarh / ढोंगा मैदान का नहीं हो पा रहा समतलीयकरण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.