यहां से भी आ रहे लोग, लेकिन नहीं रूक रहे लोग
स्थानीय लोगों का कहना था कि सुबह ७ बजे से ११ बजे तक उप्र के लोगों का आना जाना बना रहता है। जमनी नदी खाली होने के कारण रास्ते भी कई बना लिए गए है। जहां से लोग कभी-कभी तो दिन भर निकलते रहते है। जिन्हे रोकने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास नहीं किया जा रहा है।
बोडर्रो का प्रशासन कर रहा निरीक्षण
जब से उप्र और मप्र के बोडरों को बंद किया गया है। तब से प्रशासन द्वारा सुबह, दोपहर और शाम को निरीक्षण किया जा रहा है। कर्मचारियों को लगातार हिदायत दी जा रही है। किसी भी हालत में किसी को प्रदेश पार नहीं किया जाएगा। अगर अधिक जरूरत होगी तो प्रशासन से अनुमति लेकर कार्य करवाया जाएगा। जिससे संक्रमण की जिम्मेदारी संबंधित की होगी।