scriptनिरर्थक साबति हुई टैक्सियों के रूट की व्यवस्था, मनमाने तरीके से चल रहा यातायात | Police is not doing the action Arbitrarily running traffic | Patrika News

निरर्थक साबति हुई टैक्सियों के रूट की व्यवस्था, मनमाने तरीके से चल रहा यातायात

locationटीकमगढ़Published: Sep 24, 2018 11:44:07 am

Submitted by:

akhilesh lodhi

शहर की यातायात व्यवस्था जस की तस बनी हुई है

Police is not doing the action Arbitrarily running traffic

Police is not doing the action Arbitrarily running traffic

टीकमगढ़.शहर में टैक्सियों को अलग-अलग रूट पर चलाने की कवायत निरर्थक साबित हो रही है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। शहर के पांच रूटों पर टैक्सियों को अलग-अलग रंगों को देकर रूटों पर छोड़ा गया था। उन रंगों पर रूट बाई रूट नम्बर दिए गए थे। सड़कों पर चलने के लिए रूटों का आवंटन दिया गया था। लेकिन यातायात की लापरवाही के कारण यह टैक्सी सभी रूटों पर सवारियां ढोंते नजर आ रहे है। यातायात को सुधारने के उद्देश्य से शहर की टैक्सियों को चलाने का प्लान कुछ महीनों पूर्व बनाया गया था। पुलिस द्वारा टैक्सी संचालकों द्वारा अपने वाहनों पर अलग-अलग कलर से वाहनों पर लिखा गया था। उसी हिसाब से शहर की सड़कों पर संचालन शुरू किया गया था। इसके बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। यातायात पुलिस इस मामले में फिलहाल खामोश बैठी हुई है।
बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था
टैक्सियों के कारण इन सड़कों पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। आलम यह है कि सड़क पर प्रतिदिन औसतन चार से पांच रूटों पर टैक्सियों को उतारा गया था। इसके बाद भी सभी टैक्सियों को एक ही रूट पर चलाने के साथ सवारियों को ढोया जा रहा है। जिससे टैक्सियों के साथ शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
कुछ ही टैक्सियों पर लिखे रूट
यातायात पुलिस द्वारा हिदायत दिए जाने के बाद बहुत कम टैक्सी चालकों ने अपने वाहनों पर रूट नम्बरों को लिखवा लिया था। निर्देश थे कि सभी वाहन अलग-अलग कलर और रूटों को लिखवाए। लेकिन अभी 30 फीसदी टैक्सियों पर न तो रूट नम्बर दिखाई दे रहे है और न ही लिखे है। पुलिस विभाग द्वारा ऐसा इसलिए लिखा गया था कि वाहन चालक की चालकी को को पकड़ा जा सके।


पुर्नविचार का रोड़ा भी आ रहा सामने
रूट निर्माण व्यवस्था की राह में पुर्नविचार भी आडे आ रहा हे। दरअसल रूट आंवटन के बाद कुछ टैक्सी ई- रिक्सा संचालनों ने इस पर आपत्ति जातई है। कहा था कि रूटों की लम्बाई कम है। और उन पर सवारियों भी कम मिलती है। यह शिकायत यातायात पुलिस को दी गई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इन बांटे थे रूट
यातायात पुलिस द्वारा शहर और बस स्टेण्ड से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली 600 टैक्सियों को नम्बर के साथ कलर दिए गए है। जिसमें शहर में चलने वाली टैक्सियों को पीला, सागर और कुण्डेश्वर रोड़ पर चलने वाली रोड़ टैक्सियों को हरा,जतार और बल्दवेगढ रोड़ पर चलने वाली टैक्सियों को नीला और झांसी रोड़ पर चलने वाली टैक्सियों पर ऑरेंज कलर पर नम्बर दिए गए है। लेकिन यह नम्बर वाहनों पर दिखाई नहीं दे रहे है।
फैक्ट फायल
शहर में चलने वाली कुल टैक्सी-600
शहर के कुल रूट -5
शहर में चलने वाली टैक्सियों का ऑरेंज कलर
सागर और कुण्डेश्वर रोड़ पर चलने वाली टैक्सियों का हरा कलर का नम्बर सहित
जतारा और बल्देवगढ़ रोड़ पर चलने वाली टैक्सियों का नीला कलर
झांसी रोड पर चलने वाली टैक्सियों का ऑरेंज कलर
इनका कहना
शहर में चलने वाली टैक्सियों को रूट बांट दिए गए है। इसके साथ सिटी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली टैक्सियों को कलर के साथ नम्बर दिए गए है। अगर किसी भी टैक्सी पर नम्बर और कलर नहीं है तो जांच कर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तम सिंह कुशवाह प्रभारी यातायात टीकमगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो